<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. दोस्त यंग डीएसए को धक्का देने और लव से विवाद के बाद उन्होंने गुस्से में अपना सिर मुंडवा लिया.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों गेमर स्काउट ओपी अपने बर्ताव को लेकर चर्चा में हैं. कभी दोस्त को धक्का देने तो कभी अपनी मुंहबोली बहन लव पर भद्दा कमेंट करने की वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. बीते एपिसोड में स्काउट और लव के बीच ऐसा विवाद हुआ कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई. मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में स्काउट ने अपने बाल तक मुंडवा लिए. आने वाले एपिसोड में उनका इमोशनल ब्रेकडाउन भी देखने को मिलेगा.

स्काउट ने दोस्त यंग डीएसए को मारा जोरदार धक्का

बीते एपिसोड में स्काउट ओपी का एग्रेशन देखने को मिला. उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्त यंग डीएसए को जोर से धक्का दे दिया. उनका यह व्यवहार गेम के नियमों के खिलाफ माना गया. इस घटना को लेकर पहले ही घर में काफी चर्चा हो रही थी कि तभी स्काउट एक और विवाद में फंस गए.

लव पर किया भद्दा कमेंट

दरअसल, गार्डन एरिया में स्काउट, गुल्लू, लव और कनिका मान मस्ती कर रहे थे. इस दौरान गुल्लू और लव एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट कर रहे थे. दोनों की मस्ती देखकर स्काउट ने लव को छेड़ना शुरू कर दिया. बातचीत के दौरान लव ने सलमान खान का गाना ‘मैं करूं तो कैरेक्टर ढीला है’ गाना शुरू कर दिया. इस पर स्काउट ने मजाक में लव के कैरेक्टर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. उन्होंने पैंट और नाड़े को लेकर भी ऐसी बातें कहीं, जिन्हें घर के बाकी सदस्यों ने घटिया बताया. शुरुआत में लव इस बात पर हंसती रहीं, लेकिन जब गुल्लू, कनिका और काजी ने स्काउट की टिप्पणी को गलत बताया तो उनका गुस्सा बढ़ गया. इसके बाद लव ने स्काउट से बात करना बंद कर दिया.

लव ने कहा- मुझे बहन मत बोलना

आने वाले एपिसोड में लव का गुस्सा साफ दिखाई देगा. वह स्काउट को पूरी तरह इग्नोर करती नजर आएंगी. जब स्काउट उनसे बात करने की कोशिश करेंगे तो लव उन्हें साफ कह देंगी कि वह उन्हें बहन न बुलाएं. शो में दोनों सिर्फ को-कंटेस्टेंट हैं. लव की यह बात सुनकर स्काउट काफी परेशान हो जाते हैं. दोनों के बीच बढ़ती दूरी का असर गेमर पर साफ दिखाई देता है.

गुस्से में स्काउट ने मुंडवाया सिर

लव के बदले हुए व्यवहार से स्काउट इतने परेशान हो जाते हैं कि गुस्से में अपने बाल मुंडवा लेते हैं. इतना ही नहीं, आने वाले एपिसोड में वह पेड़ पर चढ़कर वहां से कूदने की योजना बनाते भी नजर आएंगे. उनका इमोशनल ब्रेकडाउन देखकर फैंस भी हैरान और परेशान हैं.

ये भी पढ़ें: कौन है हिंदी सिनेमा का पहला एक्टर, जिसने काम संभालने को रखा सेक्रेटरी, सेंसर बोर्ड ने कभी नहीं चलाई सीन या डायलॉग पर कैंची

क्या ट्रॉफी से चूक जाएंगे स्काउट ओपी?

स्काउट का गेम पिछले कुछ समय से दोस्ती और रिश्तों के बीच उलझता नजर आ रहा है. पिछले कई वीकेंड का वार में उन्हें चेतावनी भी मिल चुकी है. इसके बावजूद उनके गेम में सुधार होता नहीं दिख रहा. अब सवाल यह है कि क्या स्काउट अपने इमोशंस पर काबू पाकर गेम में वापसी कर पाएंगे या ट्रॉफी के इतने करीब आकर अपना मौका गंवा देंगे? इसका जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेगा.

ये भी पढ़ें:  Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ के पार पहुंची कमाई; टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक झटके में 1,063 रुपये महंगी हुई सिल्वर; जानें 13 नवंबर के ताजा रेट

Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…

Last Updated: November 13, 2026 11:37:13 IST