<
Categories: एस्ट्रो

Chandra Grahan 2026: कुंभ राशि में लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसकी  बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त 2026 को लगने वाले साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव माना जा रहा है. जानिए किन राशियों को लाभ मिल सकता है और किन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

Chandra Grahan 2026: अगस्त 2026 में लगने वाला साल का आखिरी चंद्र ग्रहण ज्योतिष में खास महत्व रखता है. मान्यता है कि इस ग्रहण के दौरान बनने वाले ग्रहों के योग का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है. कुछ लोगों के लिए यह समय नए अवसर और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है.

भारतीय समय के अनुसार साल 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को सुबह 6:53 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. इसकी कुल अवधि करीब 5 घंटे 39 मिनट बताई जा रही है.ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र से जुड़ा माना जा रहा है. हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि उस समय यहां दिन रहेगा.

इन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है ग्रहण

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं. रुके हुए काम आगे बढ़ने के संकेत हैं और लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता मिलने की संभावना बन सकती है.

मिथुन राशि

नौकरी बदलने या पदोन्नति का इंतजार कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं. व्यापार में नए संपर्क बनने से लाभ मिलने के योग भी बताए जा रहे हैं.

तुला राशि

आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और पुराने अधूरे काम पूरे होने के संकेत हैं.

वृश्चिक राशि

करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना जताई जा रही है.

इन राशियों को बरतनी चाहिए सावधानी

कुंभ राशि

चंद्र ग्रहण का प्रभाव इस राशि पर अपेक्षाकृत अधिक माना जाता है. मानसिक तनाव, बेचैनी और निर्णय लेने में असमंजस जैसी स्थिति बन सकती है. धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा.

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी. अनावश्यक बहस और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचना लाभदायक रहेगा.

मकर राशि

खर्च बढ़ने की संभावना बन सकती है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और बजट पर ध्यान दें.

मीन राशि

काम का दबाव और मानसिक थकान महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा.

ग्रहण के समय क्या रखें ध्यान?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान मन को शांत रखना, अनावश्यक विवाद से बचना और सकारात्मक सोच बनाए रखना शुभ माना जाता है. जिन लोगों की ग्रहण में आस्था है, वे अपने धार्मिक विश्वास के अनुसार पूजा-पाठ, मंत्र जाप या ध्यान कर सकते हैं.

 Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है. 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST