<
Categories: हरियाणा

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे युवक ने उसके साथ गलत काम किया. इसके बाद मां उसे रात में खेतों में युवक के पास छोड़ आती थी. आरोपी के कथित कृत्य के बाद मां उसे वापस घर ले आती थी.

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. 14 साल की एक नाबालिग छात्रा ने अपनी मां पर गांव के एक युवक से रेप कराने का गंभीर आरोप लगाया है. छात्रा का आरोप है कि उसकी मां रात में उसे खेतों में छोड़ आती थी, जहां युवक उसके साथ गलत काम करता था. इस दौरान मां भी मौके पर मौजूद रहती थी. पीड़िता के मुताबिक, यह सिलसिला करीब 15 दिन तक चला.

परेशान होकर छात्रा ने पहले अपनी सहेली, फिर मौसी और ताई को आपबीती बताई. इसके बाद ताई उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नाबालिग को सेफ हाउस भेजा गया है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

मकान बनवाने के लिए युवक से लिए थे रुपये

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह जिले के एक गांव की रहने वाली है और सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है. उसके माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होता था. इसके बाद पिता नशा करने लगे और अब दादी के पास रहते हैं.

छात्रा के बयान के मुताबिक, उसकी मां ने मकान बनवाने के लिए मार्च में गांव के एक युवक से रुपये उधार लिए थे. बदले में युवक घर से भैंस ले गया. इसके बाद मां ने कथित तौर पर उसे भी युवक के पास भेजना शुरू कर दिया. मां जो भी पैसे कमाती थी, वह युवक को देती थी.

नींद की गोलियां देने का भी आरोप

छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे युवक ने उसके साथ गलत काम किया. इसके बाद मां उसे रात में खेतों में युवक के पास छोड़ आती थी. आरोपी के कथित कृत्य के बाद मां उसे वापस घर ले आती थी. छात्रा का दावा है कि इस दौरान उसकी मां भी वहीं बैठी रहती थी और करीब 15 दिन तक यह सिलसिला चलता रहा.

नाबालिग ने यह भी आरोप लगाया कि मां उसे नींद की गोलियां देकर खेतों में ले जाती थी. ग्रामीणों के बीच उसका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह रोते हुए अपनी आपबीती बता रही है. वीडियो में उसने मारपीट और धमकी देने की बात भी कही.

ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीण भूना के न्यू बस स्टैंड के पास सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखा. उनका आरोप था कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी युवक और छात्रा की मां को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

सूचना मिलने पर पुलिस और डीएसपी नरसिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोल दिया गया. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी नहीं होने पर दोबारा धरना दिया जाएगा.

डीएसपी नरसिंह के अनुसार, भूना थाना में 17 नवंबर को नाबालिग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है. मामले में नाबालिग की मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST

Aishwarya Rai Bodyguard: सलमान खान से ऐश्वर्या राय को बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड? केतन कराडे ने सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…

Last Updated: November 20, 2026 19:27:59 IST

Tulsi Vivah Katha in Hindi: क्यों हुआ था माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह? पढ़ें पूरी कथा

Tulsi Vivah Katha in Hindi: जानें माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की पौराणिक…

Last Updated: November 20, 2026 19:17:12 IST

Kal Ka Kumbh Rashifal 21 November 2026: शनिवार को करियर में मिलेगा सहयोग, धन के मामले में रहें सतर्क

Kal Ka Kumbh Rashifal 21 November 2026: शनिवार को कुंभ राशि वालों का करियर, कारोबार,…

Last Updated: November 20, 2026 18:38:34 IST