Lucky Zodiac Signs Navratri: चैत्र नवरात्रि सनातन धर्म का एक प्रमुख पर्व माना जाता है. यह हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और नवमी तिथि तक चलता है. नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व भी मनाया जाता है.साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से होगी और इसी दिन पहला व्रत रखा जाएगा. वहीं 27 मार्च को नवमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा.
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इन नौ दिनों में कुछ राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहने की संभावना है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय खास हो सकता है.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए चैत्र नवरात्रि का समय काफी शुभ माना जा रहा है. इस दौरान करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है.नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है. लंबे समय से चल रहे काम पूरे हो सकते हैं और कानूनी मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं. कुल मिलाकर यह समय मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति इस दौरान बेहतर हो सकती है. आय बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है.समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और जीवन में कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं. घर या वाहन खरीदने का विचार भी इस समय पूरा हो सकता है. इसके अलावा किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की भी संभावना है. करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों पर भी चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की कृपा रहने के संकेत हैं. इस समय नौकरी से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं और परिवार में खुशियों का माहौल बना रह सकता है.आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिल सकता है. कार्यस्थल पर पदोन्नति मिलने के योग बन सकते हैं. इस दौरान किए गए निवेश भी भविष्य में अच्छा लाभ दे सकते हैं.