Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व माना जाता है. इस दौरान सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिलने की मान्यता है. हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ बताया जा रहा है, लेकिन मां दुर्गा की कृपा सभी भक्तों पर समान रूप से बनी रहती है.
मां दुर्गा का आशीर्वाद इन राशियों को बना सकता है भाग्यशाली
Lucky Zodiac Signs Navratri: चैत्र नवरात्रि सनातन धर्म का एक प्रमुख पर्व माना जाता है. यह हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और नवमी तिथि तक चलता है. नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व भी मनाया जाता है.साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से होगी और इसी दिन पहला व्रत रखा जाएगा. वहीं 27 मार्च को नवमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा.
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इन नौ दिनों में कुछ राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहने की संभावना है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय खास हो सकता है.
मेष राशि के लोगों के लिए चैत्र नवरात्रि का समय काफी शुभ माना जा रहा है. इस दौरान करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है.नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है. लंबे समय से चल रहे काम पूरे हो सकते हैं और कानूनी मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं. कुल मिलाकर यह समय मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है.
कर्क राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति इस दौरान बेहतर हो सकती है. आय बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है.समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और जीवन में कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं. घर या वाहन खरीदने का विचार भी इस समय पूरा हो सकता है. इसके अलावा किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की भी संभावना है. करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं.
मकर राशि के लोगों पर भी चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की कृपा रहने के संकेत हैं. इस समय नौकरी से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं और परिवार में खुशियों का माहौल बना रह सकता है.आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिल सकता है. कार्यस्थल पर पदोन्नति मिलने के योग बन सकते हैं. इस दौरान किए गए निवेश भी भविष्य में अच्छा लाभ दे सकते हैं.
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…