Aditya Dhar: आदित्य धर इन दिनों 'धुरंधर' फिल्म से चर्चा में हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि 'धुरंधर' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बनाने से पहले ही निर्देशक ने हुंकार भर दी थी. साथ ही युद्ध के कभी ना खत्म होने का ऐलान भी कर दिया था. जानिए आदित्य धर की उस शॉर्ट फिल्म के बारे में, जिसने जीता था नेशनल अवॉर्ड.
आदित्य धर
Dhurandhar Director Aditya Dhar: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर अपने जबरदस्त निर्देशन के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्द रिलीज होने वाली है. डायरेक्टर ने इससे पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म बनाई थी, जो जबरदस्त फिल्मों में से एक गिनी जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2009 में ही आदित्य धर ने इसकी नींव रख दी थी. उन्होंने एक ऐसी शॉर्ट फिल्म बनाई, जो कहती है कि युद्ध कभी खत्म नहीं होता. इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. चलिए जानते है उस शॉर्ट फिल्म के बारे में.
इस शॉर्ट फिल्म का नाम है ‘बूंद’. फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक सूखे ग्रामीण क्षेत्र की कहानी है. जहां जीवनी (तिलोत्तमो शोम) का पति कुआं खोदकर पानी लाता है। इससे ठाकुर की सत्ता खतरे में पड़ जाती है और वह जीवनी के पति की हत्या कर देता है. इसके बाद जीवनी अपने 9 साल के बेटे मनका के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ती है. इसी आधार पर यह कहानी गढ़ी गई है.
26 मिनट की यह लघु फिल्म ‘बूंद’ बताती है कि आखिर मूल विवाद का कारण क्या है? इस फिल्म के अंत में एक संदेश आता है, जिसमें लिखा होता है, ‘आखिरी महान युद्ध जमीन या तेल के लिए नहीं, बल्कि पानी के लिए लड़ा जाएगा.’ इस जबरदस्त फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था. तभी से आदित्य धर ने अपने अंदर के हुनर की झलक दिखा दी थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बतौर लेखक और एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम किया. आज वह उरी और धुरंधर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है.
Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…
Delhi Krishna Nagar School : जब यह भयानक घटना हुई, उस समय क्लास चल रही…
केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…
Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…
Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…
Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…