Live TV
Search
Home > एस्ट्रो > क्या आप भी पहनने जा रहे हैं पुखराज? पहले जान लें किन 6 राशियों के लिए है ये खतरनाक

क्या आप भी पहनने जा रहे हैं पुखराज? पहले जान लें किन 6 राशियों के लिए है ये खतरनाक

Pukhraj Ke Fayde: ज्योतिष मान्यताओं में गुरुवार का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह दिन बृहस्पति ग्रह से जुड़ा माना जाता है. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर स्थिति में हो या उससे जुड़े दोष हों, तो पुखराज रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है,लेकिन इसे पहनने से पहले यह समझना जरूरी है कि किन राशियों को लाभ देता है और किन राशि के लोगों को इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: April 9, 2026 12:59:26 IST

Mobile Ads 1x1

 Pukhraj Astrology Guide: रत्न शास्त्र के अनुसार हर रत्न में एक खास ऊर्जा होती है, जो किसी न किसी ग्रह से जुड़ी होती है. यह ऊर्जा व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों को संतुलित करने में मदद करती है. पुखराज (येलो सैफायर) को बृहस्पति ग्रह से जुड़ा रत्न माना जाता है और गुरुवार के दिन इसे धारण करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.

ऐसा विश्वास है कि जिस व्यक्ति पर बृहस्पति देव की कृपा होती है, उसके जीवन में ज्ञान, धन, सम्मान और तरक्की के रास्ते खुलते हैं. पुखराज न केवल ग्रह दोषों को शांत करने में सहायक माना जाता है, बल्कि यह वैवाहिक जीवन में सामंजस्य, आर्थिक मजबूती और समृद्धि लाने में भी अहम भूमिका निभाता है. हालांकि, इसे पहनने से पहले कुछ नियमों और सावधानियों को समझना बेहद जरूरी होता है.

करियर और बिजनेस में दिलाता है सफलता

पुखराज को प्रगति का प्रतीक माना जाता है. यदि आपके काम में बार-बार रुकावट आ रही है या प्रमोशन में देरी हो रही है, तो यह रत्न आपकी मदद कर सकता है. यह व्यक्ति की सोच को स्पष्ट करता है और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे करियर को सही दिशा मिलती है.

आर्थिक स्थिति में लाता है सुधार

बृहस्पति को धन और समृद्धि का कारक माना गया है. ऐसे में पुखराज धारण करने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. जो लोग मेहनत के बावजूद धन नहीं जोड़ पा रहे, उनके लिए यह रत्न नए अवसर और आय के स्रोत खोलने में सहायक माना जाता है.

 आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती बढ़ाता है

अगर किसी को लोगों के सामने बोलने में झिझक होती है या आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है, तो पुखराज उनके लिए लाभकारी हो सकता है. यह मन को शांत करता है, ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाता है.

  किन राशियों को नहीं पहनना चाहिए पुखराज?

ज्योतिष के अनुसार हर रत्न हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं होता. पुखराज भी कुछ राशियों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता. खासतौर पर वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को इसे पहनने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इन राशियों के साथ बृहस्पति का संबंध अनुकूल नहीं माना जाता.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS