Rang Panchami 2026: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को यानी होली के 5 दिन बाद रंग पंचमी का त्योहार मानाया जाता है. जिसे ‘देव होली’ या ‘देव पंचमी’ के नाम से भी जाना जाता हैं. धार्मिंक मान्यता के अनुसार रंग पंचमी के दिन देवता धरती पर आते हैं और रंग खेलते हैं. यह पर्व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और जीवन में सकारात्मकता, प्रेम, और खुशी फैलाने के लिए मनाया जाता है. इस दिन को राधा-कृष्ण को गुलाल अर्पित करना और दिव्य होली का प्रतीक माना जाता है. आइए जानते हैं यहां कि रंग पंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा? और रंग पंचमी पर आपकी राशि के लिए कौन सा रंग शुभ है?
कब है रंग पंचमी? (Rang Panchami 2026 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल पंचमी तिथि आज 07 मार्च शनिवार के दिन शाम 7 बजकर 20 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 08 मार्च के दिन देर रात 9 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी. उद्य तिथि के अनुसार रंग पंचमी का त्योहार 8 मार्च के दिन मनाया जाएगा.
रंग पंचमी पर आपकी राशि के लिए कौन सा रंग शुभ है? जानें यहां
- मेष राशि : इस राशि के लोगों को लाल, पीला और केसरिया रंग से रंग पंचमी का त्योहार मनाना चाहिए. ऐसा करने से आपकी हिम्मत और आत्मविश्वास में इजाफा हो सकता है.
- वृष राशि: इस राशि के लोगों के लिए गुलाबी रंग से रंग पंचमी का त्योहार मानान शुभ रहेगा. ऐसा करने से घर में खुशहाली बढ़ेगी और तरक्की के अवसर मिलेंगे
- मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को रंग पंचमी के दिन हरा, हल्का पीला और नीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी. तरक्की के अवसर आपको प्राप्त होंगे
- कर्क राशि : इस राशि के लोगों को रंग पंचमी पर हल्के नीला रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होगी.
- सिंह राशि: इस राशि के लोगों को नारंगी रंग से रंग पंचमी का त्योहार मनाना चाहिए. ऐसा करने से कारोबार में आ रही परेशानियां खत्म होगी.
- कन्या राशि: इस राशि के लोगों का हरे और पीले रंग से रंग पंचमी का त्योहार मनाना शुभ रहेगा. नौकरी में आ रही परेशानियों का अंत होगा.
- तुला राशि: इस राशि के लोगों को रंग पंचमी के दिन गुलाबी और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियों का हल निकलेगा.
- वृश्चिक राशि: रंग पंचमी पर इस राशि के लोगों का लाल और मैरून रंग का इस्तेमाल करना शुभ होगा, जीवन में सुख-संपत्ति का आगमन होगा.
- धनु राशि: इस राशि के लोगों को रंग पंचमी पर पीले रंग का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा, परिवार में धन की बरकत होगी.
- मकर राशि: रंग पंचमी पर इस राशि के लोगों के लिए नीले रंग का इस्तेमाल करना बेहद शुभ होने वाला है. ऐसा करने से जीवन में खुशहाली का आगमन होगा.
- कुंभ राशि : इस राशि के लोगों को रंग पंचमी पर नीले और हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से आपको करियर में बड़ी सफलता मिलेगी.
- मीन राशि : इरंग पंचमी पर इस राशि के लोगों के लिए गुलाबी और पीले रंग का इस्तेमाल करना शुभ होगा, ऐसा करने से व्यापार में आ रही रूकावटे दूर होंगी.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.