<
Categories: एस्ट्रो

अगस्त का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए शुभ, मिल सकता है धन और करियर में आगे बढ़ने का मौका;पढ़ें 10 से 16 अगस्त का राशिफल

Weekly Rashifal (10 to 16 August 2026): 10 से 16 अगस्त का सप्ताह कुछ राशि के जातकों के लिए तरक्की, धन लाभ और नए अवसर लेकर आ सकता…

Weekly Rashifal (10 to 16 August 2026): 10 से 16 अगस्त का सप्ताह कुछ राशि के जातकों के लिए तरक्की, धन लाभ और नए अवसर लेकर आ सकता है. वहीं कुछ लोगों को खर्च, कामकाज और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतनी होगी. ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रहेगा. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कामकाज के लिहाज से व्यस्त रह सकता है.सप्ताह की शुरुआत में किसी करीबी की बात आपको परेशान कर सकती है. नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहना होगा. व्यापारियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. सप्ताह के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती दिखेंगी. कारोबार में चल रही सुस्ती कम हो सकती है. बेवजह के खर्च और विवाद से बचें. संतान और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें. प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रह सकता है. सही योजना बनाकर काम करेंगे तो मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है. किस्मत का साथ मिलेगा और कई काम समय पर पूरे हो सकते हैं.सप्ताह की शुरुआत परिवार के किसी सदस्य की सफलता से खुशियां लेकर आएगी. घर का माहौल अच्छा रहेगा. यात्रा के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आ सकती है. नौकरी में सहयोगियों और अधिकारियों का साथ मिलेगा. सप्ताह के दूसरे हिस्से में दोस्तों की मदद से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. पुराने विवाद भी खत्म हो सकते हैं. मौसम से जुड़ी बीमारी परेशान कर सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें. पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी न करें. प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ मामलों में उलझन पैदा कर सकता है. खासकर किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर मन में असमंजस रह सकता है. ऐसे में जल्दबाजी करने के बजाय हर पहलू पर विचार करना बेहतर रहेगा.सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं. इन मौकों का फायदा उठाने के लिए सही फैसला लेना जरूरी होगा. नौकरी और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें. सप्ताह के दूसरे हिस्से में व्यापारियों को बाजार की तेजी का लाभ मिल सकता है. निवेश या कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा. सप्ताह के आखिर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी और दांपत्य जीवन में पार्टनर का सहयोग मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह खर्च और व्यस्तता वाला हो सकता है. कई काम एक साथ आने के कारण मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. इस दौरान पैसों से जुड़े मामलों में खास सावधानी बरतनी होगी.सप्ताह की शुरुआत में अचानक कुछ खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है. परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है. नौकरी और कारोबार में भी चुनौतियां सामने आ सकती हैं. सप्ताह के दूसरे हिस्से में धैर्य के साथ काम लेना जरूरी होगा. टारगेट वाले काम में देरी हो सकती है. किसी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें. घर में माहौल बेहतर रखने के लिए दूसरों की बात सुनें और छोटी बातों को तूल न दें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है. आपकी मेहनत रंग ला सकती है और कई कामों में उम्मीद के मुताबिक नतीजे मिलेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में आपकी पहचान भी मजबूत हो सकती है.सप्ताह की शुरुआत नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकती है. पहले की गई मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं. ऑफिस में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है, जिससे लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ेंगे. सरकारी कामकाज में भी सफलता मिल सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. कुछ मामलों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप परिस्थितियों को संभाल लेंगे. इस दौरान धैर्य रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा.सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. हालांकि अपनी समझदारी और सही रणनीति से आप उनका हल निकाल लेंगे. टीम के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें.सप्ताह के दूसरे हिस्से में अपनी जरूरी योजनाओं की जानकारी हर किसी से साझा न करें. विरोधी इसका फायदा उठाकर आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन रिश्तों में दूरी न आए, इसका ध्यान रखें. घर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और पैसों का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करें. प्रेम संबंधों में बनावटीपन से बचें. वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे की बात समझने की कोशिश करें.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है. आर्थिक स्थिति भी पहले के मुकाबले बेहतर हो सकती है.सप्ताह की शुरुआत में आपकी योजनाएं धीरे-धीरे पूरी होती नजर आएंगी. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आपके काम की तारीफ भी हो सकती है. कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और पहले किए गए प्रयासों का फायदा मिलने लगेगा.सप्ताह के दूसरे हिस्से में घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है. परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं. सप्ताह के आखिरी दिनों में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत बढ़ानी होगी. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आ सकता है.सप्ताह की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है. विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा और उच्च शिक्षा से जुड़ी अड़चनें दूर हो सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए ट्रांसफर या प्रमोशन के योग बन रहे हैं.सप्ताह के दूसरे हिस्से में काम के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी. कारोबार में विस्तार हो सकता है और कोई बड़ी डील आपके पक्ष में आ सकती है. साझेदारी में काम करने वालों को भी फायदा मिलेगा. परिवार और दोस्तों का साथ मिलने से कई मुश्किल काम आसान हो जाएंगे. प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह काम और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है. सप्ताह की शुरुआत नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है. किसी काम को पूरा करने में सामान्य से ज्यादा समय और मेहनत लग सकती है. कार्यक्षेत्र में विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें. व्यापारियों को अपने कामकाज की समीक्षा करनी चाहिए और जरूरत के मुताबिक रणनीति में बदलाव करना फायदेमंद रहेगा.सप्ताह के दूसरे हिस्से में पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. बाजार की स्थिति कुछ चिंता पैदा कर सकती है. कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं हर किसी के सामने रखने से बचें. काम की अधिकता से थकान महसूस हो सकती है. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आराम के लिए भी समय निकालें. प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें. दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक होगी, लेकिन समझदारी से बात संभल जाएगी.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई संभावनाओं के साथ आ सकता है. आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और लंबे समय से अटके कुछ काम भी आगे बढ़ सकते हैं. सही फैसले लेने पर फायदा मिलने की संभावना है.सप्ताह की शुरुआत में नौकरी, संपत्ति या पैतृक मामलों से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है. हालांकि किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर फैसला लेने से बचें. अपने विवेक से काम करें और नियम-कायदों की अनदेखी न करें.सप्ताह के दूसरे हिस्से में नौकरी या कारोबार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. शुरुआत में ये बदलाव थोड़े अलग लगेंगे, लेकिन आगे चलकर इनके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है और यह यात्रा फायदेमंद रहेगी. सप्ताह के अंत में संतान से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे. दोस्तों का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा. छोटी-सी उपलब्धि के लिए बड़ा जोखिम लेने से बचें. का मकाज और परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियां मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं.सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में सहयोग की कमी महसूस हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से अपेक्षित मदद न मिलने पर काम का दबाव बढ़ सकता है. घर की कुछ समस्याएं भी आपका ध्यान भटका सकती हैं. संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. इस दौरान आपको अपने समय, पैसे और ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना होगा. अगर जरूरी कामों को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ेंगे तो कई परेशानियों से आसानी से बच सकते हैं.सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियां आपका ध्यान काम से हटा सकती हैं. अचानक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. यह यात्रा थोड़ी थकान भरी हो सकती है और उम्मीद के मुताबिक फायदा न मिलने की भी संभावना है. मुश्किल समय में दोस्तों का सहयोग आपको जरूर मिलेगा.

 Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

तुम चीटिंग करते हो… संगकारा के इस आरोप पर भड़के थे इरफान पठान, बाद में दोनों ने मांगी माफी

Irfan Pathan Kumar Sangakkara Apology: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने कुमार संगकारा से जुड़ा…

Last Updated: August 10, 2026 18:29:15 IST

‘पापा मत मारो…’ 9 साल के बेटे के सामने पत्नी को मारी गोली, पति-पत्नी के बीच विवाद का क्या था कारण?

बिहार के पूर्णिया में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.…

Last Updated: August 10, 2026 18:28:31 IST

‘मैं जहां मरूं, वहां दफना देना…’ लाइव कॉन्सर्ट में भावुक हुए लकी अली, कॉन्सर्ट में बावुक हुए फैंस

सिंगर लकी अली ने एक कॉन्सर्ट में सभी लोगों को भावुक कर दिया. उन्होंने कहा…

Last Updated: August 10, 2026 18:24:16 IST

15 August Speech Topics: स्कूल में भाषण के लिए नहीं मिल रहा विषय? इन 10 यूनिक आइडिया से करें तैयारी; खूब बजेगी तालियां

Independence Day Speech 2026: 15 अगस्त के मौके पर स्कूलों में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज…

Last Updated: August 10, 2026 18:03:54 IST

टॉक्सिक’ में किसने कितनी ली फीस? यश से नयनतारा तक की कमाई ने खींचा ध्यान, जानें पूरी स्टारकास्ट की फीस

Toxic starcast fees: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का…

Last Updated: August 10, 2026 18:12:24 IST

Ghaziabad: कंस्ट्रक्शन साइट पर रील बना रहा था किशोर, सिक्योरिटी गार्ड ने देखते ही मारी गोली, मौके पर हुई मौत

गाजियाबाद में एक 17 वर्षीय लड़का निर्माणाधीन इमारत में रील शूट करने गया था. आरोप…

Last Updated: August 10, 2026 17:46:32 IST