<

इटली की गलियों से भारत की प्लेट तक… कैसे तय हुआ पिज्जा का सफर, बदल गई इस फास्ट फूड की पूरी कहानी

जब भी कुछ अच्छा खाने का मन करता है, तो पिज्जा का नाम लिस्ट में जरूर होता है. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर पिज्जा का इतिहास क्या है? ये इटली की गलियों से भारत की प्लेट तक कैसे पहुंचा?

Pizza History: बर्थडे पार्टी हो, दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर हो या फिर रात में अचानक कुछ चटपटा खाने का मन करे, पिज्जा का नाम सबसे पहले याद आने लगता है. आज बच्चों से लेकर बड़े तक इसके दीवाने हैं लेकिन जिस पिज्जा को हम इतने शौक से खाते हैं, क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी शुरुआत आखिर कहां से हुई? दिलचस्प बात यह है कि पिज्जा भारत की डिश नहीं है. इसका सफर इटली से शुरू हुआ, अमेरिका पहुंचा और फिर भारत आकर इसके स्वाद में ऐसा बदलाव हुआ कि यह यहां भी लोगों की पसंद बन गया.

पिज्जा की कहानी शुरू होने से पहले

पिज्जा को समझने के लिए कई सदियां पीछे जाना होगा. पुराने समय में मिस्र, ग्रीस और रोम जैसी सभ्यताओं में लोग फ्लैट ब्रेड या रोटी पर तेल, हर्ब्स और मसाले लगाकर खाते थे. हालांकि, इसे आज वाला पिज्जा नहीं कहा जा सकता लेकिन इस तरह के खाने को पिज्जा की शुरुआती कड़ी माना जाता है. इसके बाद 18वीं शताब्दी में कहानी इटली के नेपल्स शहर तक पहुंची. उस समय यहां बड़ी संख्या में गरीब मजदूर रहते थे. उन्हें ऐसा खाना चाहिए था जो सस्ता होने के साथ-साथ पेट भी भर सके. ऐसे में फ्लैट ब्रेड पर टमाटर, लहसुन, तेल और चीज डालकर तैयार किया जाने लगा. धीरे-धीरे यह साधारण खाना लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया और पिज्जा ने एक अलग पहचान बनानी शुरू कर दी.

रानी को पसंद आया और बना ‘मार्गेरीटा’

पिज्जा की कहानी में सबसे दिलचस्प मोड़ साल 1889 में आया. इटली के राजा उमबर्टो प्रथम और रानी मार्गेरीटा ने नेपल्स का दौरा किया. इस दौरान एक शेफ ने रानी के लिए खास पिज्जा तैयार किया. इस पिज्जा में टमाटर, चीज और तुलसी का इस्तेमाल किया गया था. खास बात यह थी कि इसके रंग इटली के राष्ट्रीय ध्वज जैसे दिखाई दे रहे थे लाल, सफेद और हरा. रानी को इसका स्वाद काफी पसंद आया. इसके बाद उनके सम्मान में इस पिज्जा का नाम ‘मार्गेरीटा पिज्जा’ रखा गया.

इटली से अमेरिका पहुंचा पिज्जा

19वीं शताब्दी के अंत में इटली से अमेरिका पहुंचे इमिग्रेंट्स अपने साथ पिज्जा भी लेकर गए. वहां धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ने लगी. साल 1905 में न्यूयॉर्क में अमेरिका का पहला पिज्जेरिया खोला गया. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पिज्जा की लोकप्रियता और तेजी से बढ़ी. अमेरिका में कई नए पिज्जा आउटलेट्स खुले और इसके अलग-अलग रूप लोगों के बीच मशहूर होने लगे. यहीं से पिज्जा ने दुनिया के दूसरे हिस्सों तक पहुंचने का रास्ता बनाया.

भारत आया तो लग गया देसी तड़का

भारत में पिज्जा का आगमन 1980 के दशक के बाद हुआ लेकिन उदारीकरण के बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. कई बड़े ब्रांड्स ने भारत में अपने आउटलेट्स खोले और पिज्जा घर-घर तक पहुंचने लगा. हालांकि, भारत आने के बाद पिज्जा का स्वाद भी बदल गया. भारतीयों ने इसे अपने स्वाद के हिसाब से ढाल लिया. पनीर मखनी, बटर चिकन और तंदूरी जैसी टॉपिंग्स के साथ पिज्जा के देसी फ्लेवर तैयार किए गए.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey
Tags: Pizza

Recent Posts

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST

Sharadiya Navratri 2026: 9 या 10 दिन कब तक चलेगा पर्व? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और मां के नौ स्वरूपों की पूजा की तारीखें

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर…

Last Updated: October 10, 2026 19:36:31 IST

पुराने गलियारों में लौटीं स्कूल की यादें, पहली एलुमनाई मीट में जुटे पूर्व विद्यार्थी

सूरत (गुजरात) [भारत], 10 अक्टूबर: ताप्ती वैली इंटरनेशनल स्कूल में पहली एलुमनाई मीट का आयोजन…

Last Updated: October 10, 2026 19:22:18 IST