Live
Search
Home > एस्ट्रो > कुंडली में है शनि दोष? तुरंत करें अपनी राशि के अनुसार ये उपाय, वरना जीवन पर आ सकता है भयंकर संकट

कुंडली में है शनि दोष? तुरंत करें अपनी राशि के अनुसार ये उपाय, वरना जीवन पर आ सकता है भयंकर संकट

Shani Dosha Upay: व्यक्ति की जन्म कुंडली (Kundali) में अगर शनि दोष हो, तो उसका जीवन दिन पर दिन कठिन होता जाता है, नौकरी-व्यापार में परेशानियां आती हैं. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, लेकिन शनि दोष को कम करने के लिए शास्त्रों में कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं.

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: March 6, 2026 17:24:08 IST

Mobile Ads 1x1

Shani Dosha Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, क्योंकि  वो कर्मों के आधार पर फल देने वाले ‘न्यायाधिपति’ हैं.यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि का अशुभ प्रभाव हो, शनि दोष हो, साढ़ेसाती (Sadesati) या ढैय्या (Dhaiya) चल रही हो तो उसका जीवन दिन पर दिन कठिन होता जाता है, नौकरी-व्यापार में परेशानियां आती हैं. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. लेकिन कुंडली में शनि दोष के प्रभाव को कम करने के लिए शास्त्रों में कई सारे उपाय भी बताए गए हैं. जिनकी मदद से आप शनि के क्रूर प्रभाव को कम कर सकते हैं. आइये जानते हैं यहां कि शनि दोष को कम करने के लिए आपको अपनी राशि के अनुसार क्या उपाय करने चाहिए

शनि दोष को कम करने के लिए अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय:

मेष, सिंह, धनु (अग्नि तत्व): इन राशि के लोगों को अपनी कुंडली से शनि दोष को कम करने के लिए हर मंगलवार और शनिवार हनुमान जी की पूजा करनी और जरूरतमंदों को गुड़-चने का दान देना चाहिए.

वृषभ, कन्या, मकर (पृथ्वी तत्व): इन राशि के लोगों को अपनी कुंडली से शनि दोष को कम करने के लिए हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए.

मिथुन, तुला, कुंभ (वायु तत्व): इन राशि के लोगों को अपनी कुंडली से शनि दोष को कम करने के लिए हर शनिवार काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी खिलानी चाहिए और शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए.

कर्क, वृश्चिक, मीन (जल तत्व): इन राशि के लोगों को अपनी कुंडली से शनि दोष को कम करने के लिए हर शनिवार छाया पात्र यानी सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए.

साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत पाने के लिए करें ये उपाय

  • साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन काले वस्त्र, तिल, उड़द, काला छाता, गुड़, सरसों का तेल और चप्पल आदि का दान किसी जरूरतमंद या गरिब को कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि ये दान निस्वार्थ भाव से किया जाए
  • साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत पाने के लिए आप हर शनिवार कुत्ते को रोटी खिलाने के साथ साथ चींटियों को आटा भी डाल सकते हैं और मछलियां को जिमा सकते है
  • साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए काले चने का प्रसाद किसी शनि मंदी के बाहर बांट सकते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS