Shani Gochar Feb-March 2026: हिंदू ज्योतिष में शनिदेव को ‘कर्मफल दाता’ (कर्मों का फल देने वाला और ‘न्याय का देवता’ माना जाता है, क्योंकि वह हर व्यक्ति को उनके अच्छे या बुरे कर्मों के अनुसार दंड या पुरस्कार देते हैं. इसलिए कुंडली में शनि की अच्छी स्थिति आपको सफलता सढ़ी चढ़ा सकती है और बुरी स्थिति बर्बादी की कगार पर ला सकती हैं. यही वजह है कि ज्योंतिश शास्त्र में शनि का गोचर सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि जब भी शिना अपनी चाल बदलते हैं, उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता हैं.
कौन सी राशि के लोगों को होगा शनि गोचर से लाभ
पंचांग के अनुसार, शनिदेव 22 फरवरी 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर रहे है और 21 मार्च इसी नक्षत्र पद में रहेंगे. यानी एक महीने तक शनि देव स्थिति में रहेंगे. शनि के इस गोचर की खास बात यह है कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी खुद शनिदेव माने जाते हैं. ऐसे में ज्योतिष के अनुसार, इस शनि गोचर का असर कई राशियों के लिए सकारात्मक हो सकता आइये जानते हैं कौन सी राशि के लोगों के लिए यह 1 महीना होने वाला है बेहद लाभदायक
मेष राशि (Mesh Rashifal)
22 फरवरी के दिन शनिदेव का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करना मेष राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत जैसा हो सकता है. नौकरी और करियर में तरक्की के अवसर आपको मिल सकते हैं. धन लाभ के बड़े अवसर आपको इस दौरान प्राप्त होंगे. परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा.
कर्क राशि (Kark Rashifal)
शनिदेव का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करने से कर्क राशि के लोगों के लिए लाभदायक होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. सैलरी बढ़ने और प्रमोशन मिलने के भी बड़े योग नजर आ रहे हैं. इस दौरान आपको परिवार का सहयोग मिलेगा. निवेश करने के लिए यह समय बेहद अच्छा होने वाला है. खर्चों पर कंट्रोल रहेगा और बचत करने में भी कामयाब रहेंगे.
मीन राशि (Meen Rashifal)
22 फरवरी के दिन शनिदेव का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करना मीन राशि के लिए फलयादक माना जाएगा. किसी पुराने निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है. घर-परिवार का माहौल पॉजिटिव रहेगा और सुख बढ़ेगा. मन में शांति बनी रहेगी और सेहत अच्छी होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रूका हुआ पैसा भी आपका वापस आने वाला है. 1 महीना आपके लिए गोल्डन पीरियड होने वाला है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.