Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन शनि देव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा और उपाय करने पर ढैय्या, साढ़ेसाती और अन्य शनि दोषों का प्रभाव कम होने लगता है. सरसों का तेल, काले तिल और पीपल के पेड़ की पूजा को शनि कृपा पाने के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना गया है.
अगर जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या मेहनत का फल नहीं मिल रहा, तो शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाकर राहत पाई जा सकती है. आइए विस्तार से जानते हैं.
उन्नति में रुकावट दूर करने का उपाय
अगर बार-बार कोशिशों के बावजूद सफलता नहीं मिल रही, तो शनिवार को स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और कच्चे सूत का धागा लेकर पीपल के पेड़ के पास जाएं. पेड़ के तने पर सात बार धागा लपेटें और मन ही मन शनि देव का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जप करें. इससे करियर और व्यापार में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं.
दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए
यदि वैवाहिक जीवन में तनाव या दूरी महसूस हो रही है, तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और काले तिल चढ़ाएं. इसके साथ शनि मंत्र का जप करने से रिश्तों में फिर से प्रेम और संतुलन लौटने लगता है.अगर संतान की पढ़ाई या विदेश में उच्च शिक्षा को लेकर अड़चनें आ रही हैं, तो शनिवार के दिन शनि मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें. यह उपाय मानसिक अवरोध दूर करने और रास्ते खोलने में सहायक माना जाता है.
नजर दोष और नकारात्मकता से बचाव
घर में लगातार समस्याएं बनी हुई हैं या ऐसा लगता है कि किसी की बुरी नजर का असर है, तो शनिवार को शनि मंत्र का 31 बार जप करें. जप के बाद एक नीले फूल को बहते पानी या गंदे नाले में प्रवाहित कर दें. यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है.अगर जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें शनि मंत्र का जाप करें. इसके बाद उसी तेल का दीपक शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं. यह उपाय कष्टों को कम करने में प्रभावी माना जाता है.
पढ़ाई और एकाग्रता बढ़ाने के लिए
जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं, वे शनिवार को काले तिल हाथ में लेकर शनि मंत्र का 21 बार जप करें. बाद में इन तिलों को सुरक्षित रखें और अगले शनिवार को पीपल के नीचे अर्पित करें.अगर पैतृक संपत्ति या जमीन से जुड़ी समस्याएं चल रही हैं, तो शनिवार को आटे का दीपक बनाकर उसमें सरसों का तेल डालें और शनि देव के सामने जलाएं. इससे विवाद सुलझने के योग बनते हैं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.