Venus Transit 2026 in Pisces: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर समय-समय पर लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लाता है. इस बार होली के आसपास शुक्र ग्रह ने अपनी राशि बदल ली है. 1 मार्च 2026 को शुक्र देव मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और वे 25 मार्च 2026 तक इसी राशि में रहेंगे. मीन राशि को शुक्र की उच्च राशि माना जाता है, इसलिए यहां उनका प्रभाव बेहद शुभ और शक्तिशाली माना जाता है.
इस गोचर के दौरान ‘मालव्य राजयोग और ‘केंद्र-त्रिकोण राजयोग’ जैसे महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं. इन शुभ संयोगों के कारण कुछ राशियों के लिए यह समय खासतौर पर लाभकारी साबित हो सकता है. ज्योतिष के अनुसार मेष, वृषभ और धनु राशि के लोगों को इस अवधि में आर्थिक लाभ, करियर में प्रगति और जीवन में सुख-समृद्धि मिलने के संकेत हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों पर शुक्र के इस गोचर का क्या असर पड़ सकता है.
मेष राशि: रुका हुआ धन मिलने की संभावना
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर काफी सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ है, तो इस अवधि में उसके वापस मिलने की संभावना बन सकती है. निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं.वहीं कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रोमांस का माहौल रहेगा.
वृषभ राशि: शुक्र की कृपा से बढ़ेगा भाग्य
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह हैं. ऐसे में शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में होना इस राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. कारोबार करने वालों के लिए नए अवसर बन सकते हैं और मुनाफे में बढ़ोतरी हो सकती है, आपकी पर्सनालिटी में आकर्षण बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा.जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे तथा परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
धनु राशि: सुख-सुविधाओं में होगा विस्तार
धनु राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है. इस समय भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं. यदि आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 25 मार्च तक इसके पूरे होने की संभावना है.कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम में सफलता मिल सकती है और बचत बढ़ सकती है और परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा.
क्या होता है मालव्य राजयोग?
ज्योतिष शास्त्र में मालव्य राजयोग को अत्यंत शुभ माना गया है. यह योग तब बनता है जब शुक्र ग्रह कुंडली के केंद्र भाव यानी पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में स्थित होकर अपनी उच्च राशि मीन या अपनी स्वराशि वृषभ अथवा तुला में होते हैं,इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में वैभव, आरामदायक जीवन, सुंदर जीवनसाथी और धन-संपत्ति मिलने के योग बनते हैं. माना जाता है कि ऐसा योग बनने पर व्यक्ति को राजसी सुख प्राप्त हो सकते हैं.