Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Sun-Jupiter Kendra Yog 2026: अप्रैल 2026 का दूसरा सप्ताह ज्योतिष के लिहाज से खास रहने वाला है. इस दौरान एक ऐसी ग्रह स्थिति बनने जा रही है, जिसका प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ सकता है. 9 अप्रैल को सूर्य और बृहस्पति के बीच एक विशेष संबंध बनेगा, जिसे ज्योतिष में केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है.यह
9 अप्रैल 2026 को बनेगा सूर्य-गुरु का दुर्लभ संयोग!
Sun-Jupiter Kendra Yog 2026: अप्रैल 2026 का दूसरा सप्ताह ज्योतिष के लिहाज से खास रहने वाला है. इस दौरान एक ऐसी ग्रह स्थिति बनने जा रही है, जिसका प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ सकता है. 9 अप्रैल को सूर्य और बृहस्पति के बीच एक विशेष संबंध बनेगा, जिसे ज्योतिष में केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है.
यह योग तब बनता है, जब दोनों ग्रह एक-दूसरे से चौथे या दसवें स्थान पर स्थित होते हैं. इस स्थिति में दोनों ग्रहों की ऊर्जा आमने-सामने होती है, जिससे जीवन के कई पहलुओं पर असर देखने को मिलता है.आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. सूर्य आपकी ही राशि में होने की वजह से आत्मविश्वास तो बढ़ेगा, लेकिन साथ ही गुस्से पर काबू रखना जरूरी होगा.वरिष्ठ अधिकारियों या परिवार के बड़े सदस्यों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. सरकारी काम या कागजी प्रक्रिया में रुकावट आने की संभावना है. ऐसे में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है. जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है.
वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है. इस दौरान खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट प्रभावित होगा.अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल इंतजार करना बेहतर रहेगा, क्योंकि नुकसान की संभावना बनी हुई है. कोई काम अंतिम समय में अटक सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. साथ ही इस दौरान उधार देने से भी बचना समझदारी होगी.
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और छवि के लिहाज से थोड़ा संवेदनशील हो सकता है. कार्यस्थल पर आपकी बातों को गलत तरीके से समझा जा सकता है.जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय आगे चलकर परेशानी खड़ी कर सकता है. इसलिए इस समय संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी है. अपनी बात को शांत और स्पष्ट तरीके से रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है. तनाव और चिंता बढ़ने की संभावना है, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है.घर-परिवार में जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर विवाद हो सकता है. वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें. इस दौरान ध्यान, योग या मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिल सकती है और स्थिति को संभालना आसान होगा.
Gold-Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज हुई. 24…
Chardham Weather Forecast: चारधाम की यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है. ऐसे में…
Beneficial food For Fatty liver: एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ…
Why is pink for girls: कभी गुलाबी रंग ताकत और मर्दों की पहचान था, फिर…
Orange Peels Myth-Facts: अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि, पपीता और अनानास खाने से…
Badshah Tateeree Song Row: रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने विवादित 'टटीरी' गाने को लेकर…