Gold-Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज हुई. 24 कैरेट सोने की कीमत 1,113 रुपये कम होकर 1,47,786 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं चांदी का दाम 3,142 रुपये कम होकर 2,30,881 रुपये प्रति किलो हो गया है.
सोना-चादी का भाव आज 7 अप्रैल 2026
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आज यानी मंगलवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली. ऐसे में सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों को राहत मिली. आज सोने की कीमत 1,100 और चांदी 3,000 रुपये से अधिक कम हो गया. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,113 रुपये कम होकर 1,47,786 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,48,899 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.
इसके अलावा अगर हम बात करें 22 कैरेट सोने की तो इसकी कीमत कम होकर 1,35,372 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,36,391 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं 18 कैरेट सोने का दाम 1,11,675 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,10,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.
दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली. चांदी का दाम 3,142 रुपये कम होकर 2,30,881 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,34,043 रुपये प्रति किलो था.
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ. सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,50,150 रुपये और चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,32,245 रुपये पर था.
बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. सोने का दाम 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,680 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.815 डॉलर प्रति औंस पर था.
गौरतलब है कि ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की जंग के बीच शेयर बाजार से लेकर कच्चे तेल, सोने-चांदी और रुपये तक हर चीज में भारी अस्थिरता देखी जा रही है. कुछ महीने पहले सोने और चांदी की कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में भारी गिरावट आई है.
सोने और चांदी जैसी मूल्यवान धातुओं की कीमतों में गिरावट के कई कारण माने जा रहे हैं. इसमें एक कारण यह है कि जंग की स्थिति में तेल और गैस की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है. ऐसी स्थिति में अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रख सकता है. सोना एक ऐसा एसेट है, जिसका आकर्षण ब्याज की दरें ऊंची होने पर घट जाता है. फिलहाल बाजार ईरान-अमेरिका के बीच तनाव कम होने का इंतजार कर रहा है.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…