होम / Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण काल में बंद हुए चारधाम के कपाट, आज श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति नहीं

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण काल में बंद हुए चारधाम के कपाट, आज श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति नहीं

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : October 25, 2022, 10:04 am IST

(इंडिया न्यूज़,The doors of Chardham closed during the solar eclipse): आज साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। 25 अक्टूबर दिन मंगलवार यानी दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है इस पर ज्योतिषाचार्य का मानना है कि सूर्य ग्रहण का दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें, शाम 4 बजकर 29 मिनट से करीब डेढ़ घंटे तक ग्रहण का प्रभाव रहेगा। सूतक काल का ग्रहण के दौरान खास महत्‍व है। भारत में सूर्य ग्रहण शाम 6 बजकर 9 मिनट के बाद समाप्‍त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण 2022 से 12 घंटे पहले ही सूतक काल प्रभाव में आ गया है।

बता दें कि, इस समय उत्तराखंड के चारधाम बंद किए गए है। मंगलवार शाम को ग्रहण काल समाप्‍त होने के बाद मंदिरों में साफ सफाई कर द्वार खोले जाएंगे और पूजा की जाएगी।

दरअसल,ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस साल का दीपोत्सव पांच दिन की जगह 6 दिन का होगा। ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो गया है। ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है।

चारों धाम बंद

पंचांग गणना के अनुसार 25 अक्टूबर मंगलवार प्रात: 4 बजकर 26 मिनट से शाम 5 बजकर 32 मिनट ग्रहणकाल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। सूर्य ग्रहण के सूतक काल के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। गंगोत्री धाम में सुबह 7:00 बजे गंगा आरती के बाद कपाट सूतक काल के चलते गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष और अन्य तीर्थ पुरोहितों ने बंद किए‌। इसके अलावा यमुनोत्री धाम के कपाट भी सूतक काल के चलते बंद किए गए। उत्तरकाशी के विश्वनाथ मंदिर व अन्य मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं.

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

थाई राजनेता को उसके पति ने 24 वर्षीय दत्तक पुत्र के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ा, जो एक भिक्षुक है
SRH VS RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 202 रन का लक्ष्य-Indianews
रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर हफ्तेभर में किया तीसरी बार हमला, 14 नागरिक घायल
Ajay Devgn की बेटी न्यासा संग Akshay Kumar के बेटे आरव यूरोप में मना रहें वेकेशन, ओरी ने शेयर की तस्वीरें -Indianews
T20 World Cup 2024: रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप टीम में ना रखने को लेकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कही यह बात-Indianews
Laddu Gopal Bhog: हफ्ते के सातों दिन कान्हा जी को अलग-अलग लगाएं भोग, प्रसन्न होकर बरसाएंगे कृपा -Indianews
T20 World Cup 2024: ICC ने की 2024 टी20 विश्व कप एंथम की घोषणा , देखें-Indianews
ADVERTISEMENT