होम / पैसों की कमी दूर करने के लिए चाणक्य नीति में बताए गए हैं ये उपाय, नहीं होगी कभी तंगी

पैसों की कमी दूर करने के लिए चाणक्य नीति में बताए गए हैं ये उपाय, नहीं होगी कभी तंगी

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : March 5, 2023, 10:28 pm IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य बड़े ही बुद्धिमान और कुशल राजनीतिज्ञ थे। अपनी नीतियों में उन्होंने न केवल मनुष्य को सफलता हासिल करने के तमाम रास्ते दिखाए हैं, बल्कि इन नीतियों के जरिए उन्होंने समाज का कल्याण भी किया है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में रिश्ते, नौकरी, शत्रु, निजी जीवन और मित्रता आदि के बारे में बताया है। आचार्य चाणक्य ने उन तरीकों के बारे में बताया जिससे धन की देवी मां लक्ष्मी हमेशा आप पर मेहरबान बनी रहेंगी। चाणक्य नीति में उन बातों का उल्लेख किया है जिसके अनुसरण से मनुष्य धन को बचा सकता है। साथ ही पैसों के सही इस्तेमाल की जानकारी प्राप्त कर सकता है। आइए जानते है इन नीतियों के बारे में।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये नीतियां

  1. जिस घरों में अतिथियों के लिए सम्मान का भाव होता हो। साथ ही कभी कोई भिखारी वापस खाली हाथ ना लौटता हो।ऐसे घरों में धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा हमेशा बनी रहती है।
  2. देवी लक्ष्मी की कृपा उस घर में होती है जहां पर पति और पत्नी में भरोसा होता है। ऐसे घरों में कभी पैसों की तंगी नहीं होती है। इन लोगों के परिवार में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है।
  3. साधु संतों का सम्मान करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जो साधु संतों का सम्मान करते हैं, उन पर मां लक्ष्‍मी हमेशा अपनी कृपा बरसाती हैं।
  4. जो लोग अपनी आय का एक हिस्‍सा दान-धर्म में देते हैं। उनके यहां कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। साथ ही वह दिन-दूनी रात-चौगुनी उन्‍नति करते हैं। शास्‍त्रों में बताया गया है कि धन का सबसे अच्‍छा उपयोग दान-धर्म में लगाना है।
  5. लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए हमेशा अन्न का सम्मान करना चाहिए। जिन घरों में अन्न का सम्मान होता है वहां मां अन्‍नपूर्णा और मां लक्ष्‍मी हमेशा वास करती हैं। कभी भी धन-धान्य की कमी नही होती है।

Also Read: होलिका दहन के दिन मनाई जाती है लक्ष्मी जयंती, फाल्गुन पूर्णिमा पर समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं देवी

Also Read: आचार्य चाणक्य ने इन महिलाओं को बताया श्रेष्ठ पत्नी, घर में हमेशा बनाए रखती हैं खुशहाली

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.