होम / आचार्य चाणक्य ने इन महिलाओं को बताया श्रेष्ठ पत्नी, घर में हमेशा बनाए रखती हैं खुशहाली

आचार्य चाणक्य ने इन महिलाओं को बताया श्रेष्ठ पत्नी, घर में हमेशा बनाए रखती हैं खुशहाली

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : February 24, 2023, 10:33 pm IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य बड़े ही बुद्धिमान और कुशल राजनीतिज्ञ थे। अपनी नीतियों में उन्होंने न केवल मनुष्य को सफलता हासिल करने के तमाम रास्ते दिखाए हैं, बल्कि इन नीतियों के जरिए उन्होंने समाज का कल्याण भी किया है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में रिश्ते, नौकरी, शत्रु, निजी जीवन और मित्रता आदि के बारे में बताया है। आचार्य चाणक्य के मुताबिक इंसान को अपना जीवन सफल बनाने के लिए सफल और सार्थक प्रयास करने चाहिए। चाणक्य नीति में ऐसी महिलाओं का जिक्र किया है जो अगर किसी की जीवनसंगिनी बन जाएं। तो उसका जीवन संवर जाता है।

शांत स्वभाव की महिलाएं

चाणक्य नीति के मुताबिक शांत महिला को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। अगर ऐसी महिला किसी पुरुष के जीवन में पत्नी बनकर आ जाए तो उसके घर में सुख और शांति बनी रहती है। साथ ही परिवार में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

संस्कारी महिलाएं

चाणक्य नीति में बताया गया है कि अगर कोई संस्कारी, गुणवान और शिक्षित महिला आपके जीवन में पत्नी बनकर आ जाए तो वह हर परिस्थिति में परिवार की मदद कर पाती है। ऐसी महिलाएं आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। साथ ही निडरता के साथ हर फैसला करती हैं।

सीमित इच्छा वाली महिला

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जो महिलाएं अपनी इच्छाओं को परिस्थितियों के अनुसार मोड़ना जानती हैं। वह महिला एक श्रेष्ठ पत्नी साबित होती है। ऐसी महिलाएं अपने पति और परिवार को हमेशा अच्छे कार्य करने और सतमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया करती हैं। इनकी सीमित इच्छाओं के कारण परिवार कभी भी आर्थिक संकट में नहीं आता है।

मीठी वाणी बोलने वाली महिलाएं

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जो इंसान मीठी वाणी बोलने वाली महिला के साथ शादी करता है वह हमेशा खुशहाल जिंदगी जीता है। इन महिलाओं को समाज में भी काफी सम्मान मिलता है। इसके अलावा ये अपने मायके और ससुराल की प्रतिष्ठा को भी बरकरार रखती हैं।

Also Read: Geeta Gyan: श्रीमद्भागवत गीता में भगवान कृष्ण के उपदेश! भरोसा आपकी ताकत और कमजोरी दोनों

Also Read: सोने से पहले इन कामों को करना माना जाता है अशुभ, रुष्ट हो जाएंगी मां लक्ष्मी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब WhatsApp Status में कर सकेंगे ये जरूरी काम-Indianews
Housefull 5 से Anil Kapoor ने इस वजह से किया किनारा, अब ये बॉलीवुड एक्टर करेंगे काम -Indianews
CSK VS RCB: जानें बारिश के कारण धूला मैच तो किस टीम को मिलेगी प्लेऑफ की टिकट-Indianews
Brij Bhushan Sharan Singh: ना बूढ़ा हुआ हूं ,ना रिटायर हुआ हूं…अब मैं खुला सांड हो गया हूं, बृजभूषण शरण सिंह ने ऐसा क्यों कहा-Indianews
RCB VS CSK: चेन्नई को हरा प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करना चाहेगी बेंगलुरु, जानें किसका पलड़ा भारी-Indianews
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर आया बड़ा अपडेट, कटप्पा के बाद PM Modi की भूमिका निभाएंगे Sathyaraj -Indianews
वायरल गजगामिनी वॉक पर Aditi Rao Hydari ने तोड़ी चुप्पी, किया चौंकाने वाला खुलासा -Indianews
ADVERTISEMENT