कलावा बांधकर घर के दोष दूर किया जा सकता है. कलावा घर के खास स्थानों पर बांधने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सुख-समृद्धि आती है.
kalawa
वास्तु टिप्स: हिंदू धर्म में कलावा का विशेष महत्त्व है. किसी भी पूजा या शुभ अवसर पर पुजारी हाथ में मौली बांधते हैं. ऐसा माना जाता है कि ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं, लेकिन घर के वास्तु दोष को दूर करने में भी ये उपयोगी है.
कलावा बांधकर घर के दोष दूर किया जा सकता है. कलावा घर के खास स्थानों पर बांधने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सुख-समृद्धि आती है. कई वास्तु विशेषज्ञों ने घर की ऊर्जा को शुद्ध करने के लिए इस सरल उपाय का सुझाव दिया है.
वास्तु शास्त्र में कलावा या मौली को रक्षा कवच माना जाता है. लाल-सफेद या पीले-सफेद धागा गणेश, हनुमान और लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक हैं. यह बुरी नजर, तंत्र-मंत्र और वास्तु दोषों से बचाता है. लाल धागा शक्ति देता है, जबकि सफेद रंग का धागा शुद्धता का प्रतीक है. इससे घर में ऊर्जा संतुलित होती है, पारिवारिक कलह कम होता है और धन-स्वास्थ्य बढ़ता है.
मुख्य द्वार ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है. अगर यहां दोष हो तो घर में नकारात्मकता आती है. प्रवेश द्वार की ऊर्जा संतुलित करने के लिए कोने, कुंडी, चौखट या हैंडल पर कलावा बांधें, इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. उत्तर-पूर्व या दक्षिण दिशा वाले द्वार के लिए यह उपाय विशेष लाभकारी है.
रसोई धन और स्वास्थ्य का केंद्र है. अगर रसोई में दोष हो तो घर में तंगी-बीमारी आती है. रसोई घर में गैस चूल्हा, चिमनी, अलमारी हैंडल या कोने पर कलावा बांध सकते हैं. अगर दक्षिण-पूर्व दिशा में रसोई हो तो ये उपाय विशेष असरदार होता है.
अक्सर घरों में टंकी या किसी नल से पानी का रिसाव होता ही है. पानी रिसाव भी धन हानि का संकेत देता है. इसके लिए एक उपाय के तौर पर टंकी, नल या पाइप जोड़ पर कलावा बांध सकते हैं. लेकिन साथ ही प्लंबर को बुलाकर टंकी और नल की फिटिंग भी चेक करवाएं. जब टंकी उत्तर-पूर्व दिशा में होती है तो आमतौर पर समस्या उत्पन्न करती है.
साफ-सुथरा स्थान चुनें, नया कलावा लें. कलावा बांधने के लिए मंगलवार और गुरुवार शुभ दिन हैं. अपने मन को सकारात्मक रखें, मंत्र जपें: ‘ॐ गं गणपतये नमः’ या ‘ॐ हं हनुमते नमः’. इसके बाद पुराने बंधे हुए कलावे को खोलकर न्य कलावा बांधें. पुराने कलावे को पेड़ की जड़ में डाल दें या नदी में विसर्जित करें.
डिस्क्लेमर: यह एक सामान जानकारी है. जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ सलाह लें.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…