राहुल ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक जड़ा था. एक इंटरव्यू के दौरान साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने उनसे रिटायरमेंट के बारे में पूछा. आइए जानते हैं उन्होंने फिर क्या कहा?
भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने हाल ही में रिटायरमेंट और क्रिकेट के बाद की जिंदगी को लेकर अपने विचार साझा किए. बेंगलुरु के 33 साल के खिलाड़ी राहुल भारत की टेस्ट और वनडे टीमों के मुख्य खिलाड़ी हैं. उन्होंने केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर रिटायरमेंट के सवाल पर कहा कि मैंने इसके बारे में सोचा है. मुझे नहीं लगता कि यह इतना मुश्किल होने वाला है. उन्होंने यह भी कहा कि पहले बच्चे के बाद से लाइफ बदल चुकी है.
राहुल ने ईमानदारी से खुद से सामना करने की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “अगर आप अपने आप के प्रति ईमानदार हैं, तो जब समय होगा, तब समय होगा. और इसे खींचने का कोई मतलब नहीं है. जाहिर है, मैं अभी रिटायरमेंट कुछ समय दूर हूं. बस छोड़ दो. जो कुछ भी तुम्हारे पास है उसका आनंद लो, अपने परिवार के साथ समय बिताओ और बस वही करो. यही सबसे मुश्किल लड़ाई है. इसलिए मैं खुद से कहता हूं कि मैं इतना महत्वपूर्ण नहीं हूं.”
उन्होंने कहा, “हमारे देश में क्रिकेट चलता रहेगा. दुनिया में क्रिकेट चलता रहेगा. जीवन में और भी महत्वपूर्ण चीजें हैं और मुझे हमेशा यह नजरिया रहा है, लेकिन जब से मेरा पहला बेबी हुआ है, जीवन को देखने का तरीका पूरी तरह बदल गया है.” राहुल ने यह भी बताया कि चोटें उनके करियर में सबसे बड़ी चुनौती रही हैं. बार-बार चोट लगना सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मुश्किल होता है. इससे उन्हें यह सोचने में मदद मिलती है कि कब क्रिकेट से आराम करना सही होगा.
केएल राहुल का यह विचार यह दिखाता है कि खिलाड़ी भी अपने करियर, परिवार और जिंदगी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं. मैदान पर वे अभी भी शानदार खेल रहे हैं, लेकिन उनका नजरिया दिखाता है कि क्रिकेट के बाद का जीवन भी उतना ही महत्वपूर्ण है. बता दें कि राहुल ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक जड़ा था.
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…