Live
Search
Home > एस्ट्रो > घर में कपूर जलाना क्या है वास्तु के हिसाब से ठीक! अभी जान ले ये बात

घर में कपूर जलाना क्या है वास्तु के हिसाब से ठीक! अभी जान ले ये बात

Vastu Tips: क्या आप भी घर में कपूर जलाते हैं, तो अभी जान ले की ये वास्तु के हिसाब से कपूर का इस्तेमाल करना कैसा होता है.

Written By: shristi S
Last Updated: September 27, 2025 18:11:26 IST

Mobile Ads 1x1
Camphor Benefits For Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनाए रखना हमारे जीवन की खुशहाली के लिए बेहद जरूरी है. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, कलह और मानसिक अशांति का वातावरण बहुत आम हो गया है. ऐसे में घर के वातावरण को शुद्ध और संतुलित बनाए रखना बेहद आवश्यक है. वास्तु में कपूर का उपयोग सदियों से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए किया जाता रहा है. इसकी खुशबू न केवल घर को महकाती है बल्कि घर में मौजूद बुरी ऊर्जा को भी दूर करती है.
 

रोजाना पूजा के समय कपूर जलाना

सुबह और शाम की पूजा के समय कपूर जलाना एक सरल और असरदार उपाय है. इससे पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और माहौल शांति और सौभाग्यपूर्ण बनता है. घर में तनाव या कलह का माहौल हो तो कपूर का धुआं तुरंत ऊर्जा को संतुलित करता है. यह उपाय घर में धन, सुख और समृद्धि लाने में मदद करता है.

दक्षिण-पूर्व दिशा में कपूर जलाना

वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि तत्व का प्रतीक माना जाता है. रात में इस दिशा में कपूर जलाने से घर में आर्थिक अवसर बढ़ते हैं और धन-संपत्ति की वृद्धि होती है. दीपावली या अन्य शुभ अवसरों पर कपूर जलाना घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है और परिवार में सुख-शांति बनाए रखता है.

कपूर और घी का प्रयोग

यदि घर की सीढ़ियां या अन्य संरचनाएं वास्तु अनुसार सही नहीं हैं, तो कपूर को घी में डुबोकर जलाना दोष निवारण का एक पुराना उपाय है. यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और वास्तु दोष समाप्त करता है.

 धन-संपत्ति के लिए लौंग और कपूर

घर में धन की कमी महसूस हो रही हो तो उपाय में दो लौंग और दो कपूर को एक साथ जलाएं। इसका धुआँ पूरे घर में फैलाएं. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.

बेडरूम और पूजा घर में कपूर

रात को सोने से पहले बेडरूम में तकिए के पास कपूर रखना नींद को सुधारता है और मानसिक शांति प्रदान करता है. इसी तरह पूजा घर में सुबह और शाम कपूर जलाना घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और परिवार में सुख-शांति बनाए रखता है.

आंगन में तांबे के बर्तन में कपूर

घर के आंगन में तांबे के बर्तन में कपूर रखना संबंधों को मजबूत करता है. यह उपाय परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ और स्नेह बढ़ाता है, जिससे रिश्ते और गहरे होते हैं.

MORE NEWS