Numerology: सनातन परंपरा में अंक शास्त्र का विशेष महत्व होता है,अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति अपने साथ एक खास तरह की ऊर्जा लेकर जन्म लेता है. कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी मेहनत और किस्मत दोनों उनका साथ देती हैं, इसलिए वे जिस भी काम को शुरू करते हैं, उसमें सफलता हासिल कर लेते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक खास मूलांक के बारे में बता रहे हैं, जिसके जातकों को बेहद भाग्यशाली और टैलेंटेड माना जाता है.
यहां बात हो रही है मूलांक 6 की.जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 बनता है. माना जाता है कि इस मूलांक के लोग अपनी काबिलियत से साधारण चीजों को भी खास बना देते हैं. इसी मूलांक से जुड़े लोगों में मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है, जिनकी सफलता और अलग पहचान अक्सर चर्चा में रहती है.
ऊर्जा से भरपूर होते हैं
मूलांक 6 वाले लोगों की सबसे बड़ी पहचान उनकी जबरदस्त ऊर्जा होती है. ये लोग लंबे समय तक काम करने के बाद भी थकान महसूस नहीं करते. जहां भी जाते हैं, वहां का माहौल उत्साह और जोश से भर देते हैं.
आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक
इस मूलांक का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जिसे सुंदरता और आकर्षण का प्रतीक कहा जाता है. यही कारण है कि इस मूलांक के लोग दिखने में आकर्षक होते हैं और अपनी उम्र से कम नजर आते हैं.
सफलता पाने की खास क्षमता
मूलांक 6 वाले लोग मेहनती होने के साथ-साथ समझदार भी होते हैं. यही वजह है कि ये कठिन परिस्थितियों में भी रास्ता निकाल लेते हैं और धीरे-धीरे ऊंचाइयों तक पहुंच जाते हैं.
रिश्तों को देते हैं अहमियत
ये लोग अपने रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं. स्वभाव से प्यार करने वाले और जिम्मेदार होते हैं. परिवार और पार्टनर के लिए समर्पित रहते हैं और हर हाल में उनका साथ निभाने की कोशिश करते हैं.
अपने क्षेत्र में बनते हैं माहिर
मूलांक 6 के लोग अपने काम में पूरी लगन से जुटते हैं. ये जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर पहचान बना लेते हैं. अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ये हर संभव प्रयास करते हैं और अंत में सफलता हासिल कर ही लेते हैं.