Live
Search
Home » Archives for Sohail Rahman » Page 3
Home > Articles posted by

तरुण के नाम पर 2 दिन में जमा किए 37 लाख रुपये, पुलिस ने बैंक अकाउंट कराया फ्रीज; सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर

Delhi Tarun Murder Case: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार गलत जानकारी साझा कर भ्रम फैलाया जा रहा है. जिसको लेकर अब दिल्ली पुलिस ने कदम उठाना शुरू कर दिया है.

Mobile Ads 1x1

Tarun Murder Case: पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन पानी का गुब्बारा फेंकने को लेकर पड़ोसियों से हुए झगड़े में 26 साल के एक युवक तरुण कुमार की कथित तौर पर हत्या किए जाने (Delhi Tarun Murder Case) के लगभग एक हफ़्ते बाद दिल्ली पुलिस ने इस घटना से जुड़ी अफ़वाहें फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई शुरू कर दी है. इस पूरे मामले पर पुलिस उपायुक्त (द्वारका) कुशल पाल सिंह का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर मौजूद गुमराह करने वाले और भड़काऊ कंटेंट का गंभीरता से संज्ञान लिया है.

पुलिस के अनुसार, एक सोशल मीडिया अकाउंट ने कथित तौर पर 10 मार्च को एक वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो में उसने गुमराह करने वाले तरीके से लोगों की भावनाओं को भड़काकर आर्थिक मदद की अपील की थी, एक QR कोड शेयर किया था और महज दो दिनों के भीतर 37 लाख रुपये जमा कर लिए थे.

पुलिस की जांच में हुआ ये खुलासा

पुलिस ने QR कोड से जुड़े उस अकाउंट का पता लगाया और बैंक अधिकारियों से संपर्क करके उनसे क्रेडिट और डेबिट लेन-देन को ब्लॉक करने के लिए कहा. उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि उस अकाउंट को फ्रीज कर दिया जाए. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह बैंक अकाउंट किसके नाम पर रजिस्टर्ड है. अधिकारियों ने आगे बताया कि 22 अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी पहचान की गई है, जो लगातार गुमराह करने वाले और भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर रहे थे.

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तम नगर में होली के दिन पड़ोसियों के साथ हुए झगड़े के दौरान 4 मार्च को 26 साल के तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के इस मामले की जांच करने के साथ-साथ पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर भी नजर रख रही है ताकि गलत जानकारी फैलने से रोका जा सके. इसी आधार पर IT एक्ट के तहत एक मामला भी दर्ज किया गया है. जांच के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मौजूद 14 14 अकाउंट्स की पहचान की गई। इसी तरह इंस्टाग्राम पर भी आठ भड़काऊ पोस्ट पाए गए. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इन सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स से संपर्क किया है और उनसे इस तरह के सभी कंटेंट को हटाने का अनुरोध किया है.

डीसीपी सिंह ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी या अफ़वाहें फैलाना क़ानून के तहत एक दंडनीय अपराध है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

MORE NEWS