India News (इंडिया न्यूज़), Sell Old Phone: कई लोग अपने पुराने फोन को ऑफलाईन बेच देते हैं तो कई लोग ऑनलाईन ये काम करते हैं। अगर आप सही कीमत पर पुराना फोन बेचना चाहते हैं तो हम लेकर आए हैं। आपके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जानकारी। यहां अगर आप अपने पुराने फोन को बेचेंगे तो आपको बदले में सही कीमत मिलेगी। यहां बस आपको अपने पुराने स्मार्टफोन की जानकारी साझा करनी होगी। फिर कीमत का अनुमान लगा सकते हैं। आज मार्केट में कई ऑनलाइन पोर्टल हैं जो ऐसी सुविधाएं दे रही है। चलिए जानते हैं उनके बारे में।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आप अपने पुराने स्मार्टफोन की बेहतर कीमत पा सकते हैं;
1. ओएलएक्स (OLX)
पुराने सामानों को बेचने के लिए ओएलएक्स का भी बहुत इस्तेमाल किया जाता है। इस पर आप आसानी से एड बना सकते हैं, और संभावित कस्टमर्स को सर्च कर पाएंगे। बढ़िया डील होने पर बढ़िया पैसे आपको मिलेंगे।
2. कैशीफाई (Cashify)
ये वेबसाइट केवल इसी के लिए बना है। यहां आप अपने पुराने फोन को बेच सकते हैं। इस पर फोन की कीमत का पता बहुत जल्द चल जाता है। घर बैठे फोन बेच सकते हैं। फ्री पिकअप की सुविधा मिलेगी।
3. क्विकर (Quikr )
इस पर भी आप आसानी से पुराने फोन का एड बनाया जा सकता है। क्विकर बेहतर रेट दिलाने में मददगार है। यहां क्लियर पेमेंट गेटवे मिलता है। साथ ही आसानी से पेमेंट मिल जाती है।
4. बडली.इन (Budli.in) :
बडली पर पुराने फोन के साथ आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम बेच सकते हैं। यहां से ओल्ड फोन की खरीद-बिक्री कर पाएंगे। सही कीमत दिख जाती है, और डील पक्की होने पर फ्री पिकअप सर्विस भी मिल दिया जाता है।
5. अमेजन (Amazon)
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन को तो आप जानते ही होंगे। यहां भी आप पुराना फोन बेच सकते हैं। इस पर मोबाइल फोन डिवीजन में फोन को लिस्ट कर लें। बेहतर दाम मिलता है तो आसानी से पेमेंट मिल जाता है।
Also Read:-