India News (इंडिया न्यूज), 2024 Maruti Suzuki Swift: जानी-मानी कंपनी मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि इसके नए वर्जन को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, यानी आप जल्द ही इसके आने की उम्मीद कर सकते हैं।

आपको बता दें कि 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट में एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर डिजाइन को भी अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा इस कार में प्रीमियम इंटीरियर के साथ नया Z सीरीज पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है। आइये इसके बारे में जानें।

2023 में जापान में हुई लॉन्चिंग

इस नई पीढ़ी की स्विफ्ट को पिछले साल के अंत में जापान में पेश किया गया था। कंपनी ने इस कार को ग्लोबल लेवल पर टोक्यो में जापान मोबिलिटी शो 2023 के दौरान शोकेस किया था।

कॉम्पैक्ट हैचबैक भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अब जल्द ही एक बिल्कुल नया वर्जन पेश किया जा सकता है, जिसमें ग्लोबल वर्जन के समान ही अपडेट और बदलाव मिलेंगे।

भारत में होदगा प्रोडक्शन शुरू

  • नई जानकारी सामने आई है कि कंपनी जल्द ही भारत में 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट का प्रोडक्शन शुरू करेगी।
  • उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
  • इतना ही नहीं, कंपनी इस कैलेंडर वर्ष में कॉम्पैक्ट सेडान सिबलिंग डिज़ायर लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि साल की दूसरी या तीसरी तिमाही के अंत तक इसे बड़ा अपडेट मिल जाएगा।

जानें खास अपडेट

  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट एक पांच सीटर कार है, जिसमें हनीकॉम्ब मेश ग्रिल सेक्शन के साथ अपडेटेड हेडलैंप, इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट और बोनट मिलेगा।
  • इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर, दोबारा डिजाइन किए गए अलॉय व्हील, अपडेटेड फॉग लैंप हाउसिंग दी जाएगी।
  • इसके रियर डोर हैंडल को उसी पुराने तरीके से डिजाइन किया गया है।
  • इसके अलावा इसके इंटीरियर में भी कुछ अपडेट किए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।

Also Read: