होम / Champai Soren Oath Ceremony: झारखंड में बना चंपई सोरेन की सरकार, दो मंत्रियों ने भी ली शपथ

Champai Soren Oath Ceremony: झारखंड में बना चंपई सोरेन की सरकार, दो मंत्रियों ने भी ली शपथ

Rajesh kumar • LAST UPDATED : February 2, 2024, 12:53 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Champai Soren Oath Ceremony: झारखंड में नए मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन ने शपथ ले ली है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। मुख्यमंत्री के अलावा दो और मंत्रियों ने भी शपथ ली है। झारखंड सरकार में आलमगीर आलग और सत्यानंद भोक्ता ने शपथ ली।

चंपई सोरेन 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

बुधवार को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कयास लगाए जा रहे थे कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बन सकती हैं, लेकिन परिवार में आपत्तियों के बीच जेएमएम की बैठक में चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। अब उन्होंने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

चंपई सोरेन और गठबंधन के अन्य नेताओं ने बुधवार रात राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद इन नेताओं ने गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात की। इसके बाद शपथ के लिए आज की तारीख तय की गई।

5 फरवरी को बहुमत साबित करेंगे सोरेन

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद राज्य में मुख्यमंत्री नहीं होने को लेकर असमंजस की स्थिति थी और इसके कारण राजनीतिक संकट गहरा गया था। चंपई सोरेन को 5 फरवरी को बहुमत साबित करना होगा।

कौन हैं चंपई सोरेन?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन के वफादार माने जाने वाले राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को 1990 के दशक में अलग (झारखंड) राज्य की लंबी लड़ाई में उनके योगदान के लिए ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से जाना जाता था। है।

चंपई सोरेन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1991 में सरायकेला सीट से उपचुनाव में निर्दलीय विधायक के रूप में निर्वाचित होकर की।

यह भी पढ़ेंः-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT