होम / वॉल्वो  XC60 SUV का ब्लैक एडिशन जारी, जाने क्या है खास

वॉल्वो  XC60 SUV का ब्लैक एडिशन जारी, जाने क्या है खास

Reepu kumari • LAST UPDATED : August 19, 2023, 11:06 am IST
ADVERTISEMENT
वॉल्वो  XC60 SUV का ब्लैक एडिशन जारी, जाने क्या है खास

Volvo XC60 Black Edition, ( Image Source : Volvo )

India News (इंडिया न्यूज), Volvo XC60 Black Edition: वोल्वो  ने 2024 XC60 मॉडल के  ब्लैक एडिशन वेरिएंट से पर्दा उठा दिया है।  लुक और प्रेजेंस स्टाइलिंग पर खास कर काम किया गया है। जिसके तहत कंपनी की ओर से इसमें एक शाइनिंग ब्लैक लोगो और वर्डमार्क लगाया गया है।

इसके खासियत की बात करें तो  इस नए  वेरिएंट में ग्लॉस-ब्लैक 21-इंच पांच-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं  बॉडी को ब्लैक ओनिक्स पेंट देकर इसके लुक को धांसू बना दिया है।

XC60 का इंटीरियर

वोल्वो XC60 ब्लैक एडिशन के इंटीरियर के तो आप फैन हो जाएंगे। इसे ब्लैक हेडलाइनर और चारकोल इंटीरियर के साथ डिज़ाइन किया गया है। इसे दो सीट अपहोल्स्ट्री विकल्प में पेश किया गया है।  इसके इंटीरियर की सरफेसिंग में कॉन्ट्रास्टिंग मेश एल्युमीनियम एक्सेंट और ऑरेफोर्स क्रिस्टल गियर शिफ्ट नॉब को भी जोड़ा दिया गया है।

2024 वोल्वो XC60 ब्लैक एडिशन पावरट्रेन

जानकारी के अनुसार नई वोल्वो एक्ससी 60 के इस एडिशन में दो पावरट्रेन  दिए गए हैं;

  1. B5- इसे  48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ चार-सिलेंडर इंजन के साथ लैस कर दिया गया है। जिससे गाड़ी  4.5 सेकंड में 96 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ेगी है। और इसमें अधिकतम 244 बीएचपी की पॉवर मिलती है।
  2. T8- ये एक प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन है। जो 449 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करता है।

जान लें कीमत

XC60 ब्लैक एडिशन की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। जान लें कि रिफाइनमेंट के साथ 2022 में लॉन्च किए गए S60 ब्लैक एडिशन से काफी मिलता जुलता है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में टायर्स को फटने से बचाने का बेस्ट तरीका, जानिए क्या

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT