होम / Google Translate में हुआ बड़ा बदलाव, अब संस्कृत और भोजपुरी समेत 8 नई भारतीय भाषाओं का भी मिलेगा सपोर्ट

Google Translate में हुआ बड़ा बदलाव, अब संस्कृत और भोजपुरी समेत 8 नई भारतीय भाषाओं का भी मिलेगा सपोर्ट

India News Desk • LAST UPDATED : May 12, 2022, 12:14 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Google Translate में कंपनी ने 8 नई भारतीय भाषाओं सहित 24 नई भाषाओं को जोड़ा है, इंटरनेट की दिग्गज कंपनी ने 11 मई को अपने वार्षिक डेवलपर सम्मेलन Google I/O 2022 में इसकी घोषणा की। Google ट्रांसलेट अब कुल 133 भाषाओं को सपोर्ट करता है। वहीं पेश की जाने वाली नई भारतीय भाषाओं में असमिया, भोजपुरी, संस्कृत, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मेइतिलोन (मणिपुरी) और मिज़ो शामिल हैं।

इन भाषाओं को भी जोड़ा

Google ने कहा कि वह अमेरिका की स्वदेशी भाषाओं जैसे क्वेशुआ (पेरू, बोलीविया, इक्वाडोर), गुआरानी (पराग्वे और बोलीविया, अर्जेंटीना और ब्राजील) और आयमारा (बोलीविया, चिली और पेरू) और एक अंग्रेजी-आधारित बोली क्रियो को भी जोड़ रहा है। भाषाओं की सूची में लिंगाला (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य), लुगांडा (युगांडा और रवांडा), बाम्बारा (माली), धिवेही (मालदीव), ईवे (घाना और टोगो), गुआरानी (पराग्वे और बोलीविया, अर्जेंटीना और ब्राजील) भी शामिल हैं।

Google Translate

इलोकानो (उत्तरी फिलीपींस), कुर्द (इराक), ओरोमो (इथियोपिया और केन्या), सेपेडी (दक्षिण अफ्रीका), टिग्रीन्या (इरिट्रिया और इथियोपिया), सोंगा (एस्वातिनी, मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे) और ट्वी (घाना)। कंपनी ने कहा कि कुल मिलाकर 30 करोड़ लोग इन 24 भाषाओं को अपनी पहली या दूसरी भाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने कहा कि मिजो को नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में लगभग 800,000 से अधिक लोग बोलते हैं। इसी तरह सेंट्रल अफ्रीका में Lingala को 45 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें : गूगल ने अपने मेगा इवेंट Google I/O 2022 में पेश किया Android 13, हुए ये मेजर इम्प्रोवेमेंट्स

ये भी पढ़ें : Google Pixel Buds Pro को I/O 2022 इवेंट में किया गया लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब WhatsApp Status में कर सकेंगे ये जरूरी काम-Indianews
Housefull 5 से Anil Kapoor ने इस वजह से किया किनारा, अब ये बॉलीवुड एक्टर करेंगे काम -Indianews
CSK VS RCB: जानें बारिश के कारण धूला मैच तो किस टीम को मिलेगी प्लेऑफ की टिकट-Indianews
Brij Bhushan Sharan Singh: ना बूढ़ा हुआ हूं ,ना रिटायर हुआ हूं…अब मैं खुला सांड हो गया हूं, बृजभूषण शरण सिंह ने ऐसा क्यों कहा-Indianews
RCB VS CSK: चेन्नई को हरा प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करना चाहेगी बेंगलुरु, जानें किसका पलड़ा भारी-Indianews
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर आया बड़ा अपडेट, कटप्पा के बाद PM Modi की भूमिका निभाएंगे Sathyaraj -Indianews
वायरल गजगामिनी वॉक पर Aditi Rao Hydari ने तोड़ी चुप्पी, किया चौंकाने वाला खुलासा -Indianews
ADVERTISEMENT