होम / Microwave Oven कैसे करता है इंस्टेंट खाना गर्म, जाने क्या है टेक्नोलॉजी

Microwave Oven कैसे करता है इंस्टेंट खाना गर्म, जाने क्या है टेक्नोलॉजी

Reepu kumari • LAST UPDATED : August 17, 2023, 6:57 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Microwave Oven : आज तकनीक में तरक्की केवल गाड़ियों, स्मार्टफोन्स तक ही सीमित नहीं रह गई है। बल्कि किचन को भी बहुत हाईटेक बना दिया है। आज कई घरों के रसोई आपको अलग -अलग कीचन के मशीन से सजे हुए दिख जाएंगे।

उन्ही मशीनों में से एक हैं माइक्रोवेव ओवन (Microwave Oven)। इसका इस्तेमाल खाना गर्म करने के लिए करते हैं। यह खाना को इंस्टेंट गरम कर देता है।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि माइक्रोवेव ओवन में खाना कैसे आखिर इंस्टैंट गरम या पक जाती है, चलिए जानते हैं।

माइक्रोवेव ओवन के बारे में

यह एक स्पेशल कुकिंग डिवाइस है। यह  बिजली से चलता है।  माइक्रोवेव ओवन इलेक्ट्रिक तरीके से खाने की चीजों को पकाने के लिए माइक्रोवेव रेडिएशन का इस्तेमाल करता है। यह एक हाई एनर्जी रेडिएशन होता है जिसकी तरफ ज्यादातर खाद्य पदार्थों के कणों का अवशोषण होता है, जिससे खाद्य पदार्थ गर्म होते हैं.।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि माइक्रोवेव ओवन की टेक्नोलॉजी में एक माइक्रोवेव गुन का उपयोग किया जाता है। यह रेडिएशन उत्पन्न करता है। यह रेडिएशन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम के ऊपरी हिस्से में स्थित होते हैं। जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेंज के अंदर आते हैं, जिससे रेडिएशन सोर्स तय किए जाते हैं।

कैसे करता है खाना गर्म

क्या लगता है आपको आपका खाना झट से कैसे गर्म हो जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि माइक्रोवेव रेडिएशन खाने को सीधे   प्रभावित नहीं करता है। बल्कि वो खाद्य पदार्थों के मोलेक्यूल को गति देने के रूप में काम करते हैं। जब ये मोलेक्यूल स्पीड हासिल करते हैं, तो उनकी मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर बिगड़ जाती है और उनका गतिमान बदल जाता है, जिससे उनका हीट बढ़ता है।

इसके बाद हीट खाद्य पदार्थों के ऊपर धीरे-धीरे अप्लाई होने लगता है।  आपको बता दें कि माइक्रोवेव ओवन खासकर बर्तनों और खाद्य पदार्थों के आकार के साथ काम करता है।  वह आकार के मुताबिक गरम किया करता है। इसकी मदद से खाना फटाक से गर्म हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: लॉन्च होने को तैयार नई Bullet 350! जानिए क्या कुछ होगा खास

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT