होम / दुनिया का सबसे पहला वीडियो गेम कंसोल कैसे बना? जानिए गूगल डूडल पर क्यों दिख रहा ये गेम

दुनिया का सबसे पहला वीडियो गेम कंसोल कैसे बना? जानिए गूगल डूडल पर क्यों दिख रहा ये गेम

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : December 1, 2022, 1:23 pm IST
ADVERTISEMENT
दुनिया का सबसे पहला वीडियो गेम कंसोल कैसे बना? जानिए गूगल डूडल पर क्यों दिख रहा ये गेम

How was the world’s first video game console made?

(इंडिया न्यूज़, How was the world’s first video game console made?): पॉपुलर सर्च इंजन गूगल काफी समय से बड़ी-बड़ी हस्तियों को याद करने और विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए डूडल बनाता रहता है। वैसे ही आज 1 दिसंबर 2022 को गूगल पर डूडल के जरिए फादर ऑफ मॉडर्न गेमिंग माने जाने वाले जेरॉल्ड जैरी लॉसन को याद किया।

बता दें, पेशे से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर जेरॉल्ड जैरी लॉसन का आज 82 वां जन्मदिन है। जेरॉल्ड जैरी लॉसन को पहला वीडियो गेम बनाने के लिए जाना जाता है।

जानिए आज के डूडल में क्या है?

बता दें, गूगल ने जेरॉल्ड जैरी लॉसन के जन्मदिन के मौके पर डूडल ने डिज़ाइन किया है जिसमे उनका एक एनिमेटेड कैरेक्टर दिख रहा है, जिसके हाथ में गेमिंग कंसोल है। जब इस पर कर्सर ले जाएंगे तो आपको जेरॉल्ड जैरी लॉसन की 82nd Birthday की जानकारी मिलती है। इसी के साथ यहां पर कुछ गेम खेले जा सकते है। बता दें, जेरॉल्ड जैरी लॉसन को समर्पित आज का डूडल को डेविओन गुडेन, लॉरेन ब्राउन और मोमो पिक्सल ने डिज़ाइन किया है।

कौन है जेरॉल्ड जैरी लॉसन?

जेरॉल्ड जैरी लॉसन का जन्म 1 दिसंबर, 1940 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में हुआ था। बचपन से ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स का खूब शौक था। उन्‍होंने अपने पुरानी टीवी की मरम्मत की और कुछ नये पार्ट्स का इस्तेमाल करके अपना रेडियो स्टेशन बना लिया था। कैलिफॉर्निया के पालो ऑल्टो में अपना करियर शुरू करने के लिए उन्होंने न्यूयॉर्क के क्वींस कॉलेज और सिटी कॉलेज में पढ़ाई की। उन दिनों उस क्षेत्र में नयी टेक्‍नोलॉजी कंपनियों का विकास हो रहा था, और इसलिए यह ‘सिलिकॉन वैली’ के रूप में मशहूर होने लग गया.

 

 

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT