India News (इंडिया न्यूज), iPhone 15: आईफोन 15 का इंतजार कई लोग कर रहे हैं। बहुत जल्द ये इंतजार खत्म हो जाएगा। आईफोन 15 सीरीज के लॉन्चिंग डेट का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। एपल की ओर से ऑफिशियली लॉन्चिंग इवेंट को लेकर ऐलान कर दिया गया है।

इवेंट की शुरुआत 12 सितंबर को होगी। इस इवेंट में आईफोन 15 के अलावा ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि Apple Watch Series 9 और Apple Watch Ultra 2 को लेकर भी सस्पेंस खत्म कर दिया जाएगा। X (पूराना नाम -Twitter) पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी गई।

 

Apple Event का समय

इस बार इस इवेंट का टैगलाइन Wonderlust है। कहा जा रहा है कि आईफोन 15 प्रो मॉडल्स टाइटेनियम फ्रेम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

लुक की बात करें तो आईफोन 14 जैसा आईफोन 15 हो सकता है। आईफोन 15 मॉडल दिखने में आईफोन 14 के जैसा हो सकता है। इसके बावजूद इसमें फीचर्स नए होंगे। इसके स्क्रीन को लेकर ऐसी खबरें हैं कि इसमें बदलाव हो सकता है।

एपल इवेंट को अगले माह  12 सितंबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा। समय की बात करें तो इंडियन टाइमिंग के अनुसार रात 10:30 बजे से इसे शुरू किया जाएगा। इवेंट का नाम ग्राहकों को एक्साईट कर रहा है।

iPhone 15 के फीचर्स

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसमें ये नए फीचर हो सकते हैं;

  • नए कलर्स (नए ग्रे और डार्क ब्लू कलर) हो सकते हैं
  • USB-C चार्जिंग पोर्ट
  • A17 Bionic चिप
  • एक्शन बटन
  • टाइटेनियम फ्रेम होने की संभावना
  • नया डिजाइन आपको आकर्षित कर सकता है इसके पतले बेजेल्स और आउटलाइ थोड़ा कर्व्ड हो सकता है
  • बैटरी लाइफ दमदार
  • iPhone 15 Pro Max में  पेरिस्कोप जूम लेंस होने की संभावना
  • स्टोरेज अधिक होने की संभावना

यह भी पढ़ें:-