होम / Mahindra OJA Tractors: महिंद्रा की नई ओजेए ट्रैक्टर रेंज लॉन्च, फीर्चस भी धांसू

Mahindra OJA Tractors: महिंद्रा की नई ओजेए ट्रैक्टर रेंज लॉन्च, फीर्चस भी धांसू

Reepu kumari • LAST UPDATED : August 17, 2023, 10:34 am IST

India News(इंडिया न्यूज़), Mahindra OJA Tractors Launch: महिंद्रा ट्रैक्टर्स फिर से धमाल मचाने वाला है। कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित एक स्पेशल इवेंट फ्यूचरस्कोप में अपनी नई ट्रैक्टर सीरीज से पर्दा उठा दिया है।

जिसका नाम है महिंद्रा ओजेए। ये नाम भी अपने आप में खास है क्योंकि यह नाम संस्कृत शब्द “ओजेए” से लिया गया है। यह “ऊर्जा का पावर हाउस” का प्रतीक माना जाता है।  जानकारी के अनुसार अकेले भारत ने नहीं बल्कि इसके साथ जापान और कई देशों के इंजीनियरों मिल कर तैयार किया है।

नई महिंद्रा ओजेए ट्रैक्टर रेंज भारत में तैयार की गई है। इसमें हल्के, चार-पहिया-ड्राइव (4WD) ट्रैक्टरों के लिए नए कांसेप्ट को फाइनल प्रोडक्ट का रूप देने के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये का निवेश महिंद्रा की ओर से किया गया है।

तीन वेरिएंट्स

ओजेए ट्रैक्टरों को सब कॉम्पैक्ट,
कॉम्पैक्ट और
स्मॉल यूटिलिटी जैसे तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया गया है.

7 नए मॉडल पेश

भारतीय किसानों के लिए, महिंद्रा ने OJA रेंज के भीतर 7 नए मॉडल को ग्राहकों के सामने रखा है। आपको बता दें कि इसमें 20bhp से 40bhp तक का पावर आउटपुट दिया गया है। OJA 2127 और OJA 3140 की  कीमत  5.64 लाख रुपये और 7.35 लाख रुपये है।

इन देशों में  बिक्री

कंपनी केवल भारत तक ही सीमित नहीं रहना चाहती है वह इसका दमखम  उत्तरी अमेरिका, यूरोप और दक्षिण अफ्रीका जैसे ग्लोबल मार्केट में भी दिखाने की तैयारी में है।  कंपनी की ओर से नेटवर्क पार्टनर की को बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इन OJA ट्रैक्टरों का उत्पादन कंपनी अपने आधुनिक फैक्ट्री जहीराबाद, तेलंगाना से करती है।

महिंद्रा OJA ट्रैक्टर की खासियत

  • ये ट्रैक्टर अपने आकार से भी ज्यादा अच्छा काम करता है।
  • कृषि कार्यों में इनकी प्रभावशीलता अधिक है।
  • स्टैंडर्ड तौर पर 4WD क्षमताओं के कारण इन्हें किसी भी तरह के रास्तों पर आराम से चलाया जा सकता है।
  • इसमें एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील है
  • अधिक मेंटेनेंस की भी  आवश्यकता है।
  • महिंद्रा के OJA ट्रैक्टर में शोर और कंपन का लेवल बहुत कम है,
  • सर्विसिंग और बेहतर सुरक्षा हैं।
  • रात में भी आराम से ड्राइव किया जा सकता है।
  • किसानों के लिए अतिरिक्त उपकरणों के लिए अटैचमेंट की सुविधा।

Read Also: बीवाईडी ने नए नाम का कराया ट्रेडमार्क, अगली कार तो नहीं!

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT