India News(इंडिया न्यूज),Meta Spokesperson On Wanted List: अमेरिकी कंपनी मेटा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां रूस ने मेटा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, रूस ने अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके प्रवक्ता को वांटेड लिस्ट में डाल दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, प्रवक्ता फेसबुक और इंस्टाग्राम का मालिक है।

जानिए क्या है आरोप

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, मेटा संचार निदेशक एंडी स्टोन के खिलाफ रूस के गृह मंत्रालय ने रविवार को सूची में शामिल कर जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद रूस द्वारा आरोप लगाया गया है कि, 24 फरवरी, 2022 को मॉस्को के यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद कंपनी की कार्रवाई रूसियों के खिलाफ हिंसा भड़काने जैसी थी। बता दें कि, रूसी जांच समिति के आरोप थे कि स्टोन ने अपने प्लेटफार्मों पर रूसी सेना के खिलाफ हिंसा के आह्वान पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया था। वे चरमपंथी गतिविधियों को उकसा रहे थे।

वारंट जारी

इसके साथ ही खबर ये भी सामने आ रही है कि, रविवार को एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि, रूसी अदालत ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में स्टोन के लिए इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वहीं रिपोर्ट में उस जानकारी का स्रोत निर्दिष्ट नहीं किया गया, जिसे स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका।

ये भी ढ़े