होम / Motorola Razr 2022 की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 के साथ होगा लॉन्च

Motorola Razr 2022 की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 के साथ होगा लॉन्च

Sameer Saini • LAST UPDATED : July 27, 2022, 2:19 pm IST
ADVERTISEMENT
Motorola Razr 2022 की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 के साथ होगा लॉन्च

Motorola Razr 2022 Features

इंडिया न्यूज़, Gadgets News: Motorola ने कुछ समय पहले अपने नए Moto Razr 2022 फोल्डेबल स्मार्टफोन की मार्केट में एंट्री का हिंट दिया था। पर वहीं अब इसकी लॉन्च डेट सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन 2 अगस्त को लॉन्च होगा। कुछ समय पहले मोटोरोला के जनरल मैनेजर शेन जून ने वीबो पर एक फोटो पोस्ट किया था। इस फोटो में लॉन्च के हिंट के साथ साथ ही फ़ोन में मिलने वाले प्रोसेसर को भी कंफर्म कर दिया गया था।

कंपनी ने पुष्टि की है कि Moto Razr 2022 फ्लैगशिप प्रोसेसर, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen के साथ आने वाला पहला फोल्डेबल डिवाइस होगा। कंपनी नए मोटो रेज़र 2022 में myui 4.0 ओएस को भी पेश कर सकती है। इससे पहले मोटोरोला ने 2020 और 2021 में रेज़र सीरीज़ के तहत दो फोल्डेबल फोन लॉन्च किए थे। वहीं कहा जा रहा है कि आने वाले इस नए Motorola Razr 3 फोल्डेबल स्मार्टफोन में मेजर अपग्रेड देखने को मिलने वाले हैं ।

इस समय होगा लॉन्च

Motorola Razr 2022 Launch Date

Moto Razr 2022 2 अगस्त को चीन में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्मार्टफोन Moto X30 के साथ स्थानीय समयानुसार शाम 7.30 बजे (शाम 5 बजे IST) लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला इसी इवेंट के दौरान myui 4.0 OS भी पेश करेगा।

Moto Razr 2022 की कीमत

Moto Razr 2022 की वैश्विक बाजार में कीमत EUR 1,149 होने की उम्मीद है जो भारतीय रुपए में लगभग 94,000 रुपये होगी। स्मार्टफोन को क्वार्ट्ज ब्लैक और ट्रैंक्विल ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

मोटो रेजर 2022 के स्पेसिफिकेशंस

Specifications of Moto Razr 2022

Moto Razr 2022 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लेस होगा। Moto Razr 2022 में 6.7-इंच P-OLED FHD+ 120Hz फोल्डेबल डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके 12 GB तक एलपीडीडीआर5 रैम और 512GB तक यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है।

फोन में 3 इंच का कवर डिस्प्ले होने की भी उम्मीद है। स्मार्टफोन में 2800 mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। डिवाइस Android 12 OS पर MyUI के साथ पेश होगा। कैमरा डिपार्टमेंट में, Moto Razr 2022 में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े : वॉट्सऐप यूजर्स के लिए पुलिस की चेतावनी, इस मैसेज का दिया जवाब तो अकाउंट होगा खाली

ये भी पढ़े : Mahindra XUV700 SUV को मिली 1.5 लाख से अधिक बुकिंग, लेकिन खरीदारों को करनी होगी लंबी प्रतीक्षा

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT