होम / Windows 11 पर 24 घंटे वाला टाइम देख रहते हैं परेशान, अभी करें ये काम

Windows 11 पर 24 घंटे वाला टाइम देख रहते हैं परेशान, अभी करें ये काम

Reepu kumari • LAST UPDATED : October 18, 2023, 6:47 am IST
ADVERTISEMENT
Windows 11 पर 24 घंटे वाला टाइम देख रहते हैं परेशान, अभी करें ये काम

You are troubled by seeing 24 hour time on Windows 11, do this work now

India News (इंडिया न्यूज), Windows 11: पहले जिस काम के लिए हमें घंटो लाईन में लगना पड़ता था अब वह काम हम खुद मिनटो में कहीं भी बैठ कर लेते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है टेक वर्ल्ड में आई क्रांती। हम सभी इतना आगे बढ़ चुके हैं कि आज हर काम हम कंप्यूटर, लैपटॉप या अपने फोन पर ही कर लेते हैं। लेकिन इसे इस्तेमाल करना इतना भी आसान नहीं है। कई बार इसे इस्तेमाल करते वक्त हम कुछ ऐसी चीजों में अटक जाते हैं, जो होता आसान है लेकिन  जानकारी के अभाव में हमें वह मुश्किल लगने लगता है। हम बात कर रहे हैं लेटेस्ट लैपटॉप या कंप्यूटर के फीचर्स की। इसके अंदर आता है टाइम फॉर्मेट। जिसे किसी लैपटॉप में सेट करना बहुत आसान है लेकिन हम उसमें उलझ जाते हैं।

विंडो 11 बाई-डिफॉल्ट 12 घंटे के बजाय 24 घंटे के टाइम फॉर्मेट सेट के साथ आता है। जिसके कारण कई लोग परेशान हो जाते हैं। चलिए जानते हैं इसे आसानी से कैसे सेट कर सकते हैं।

ऐसें करें टाइम की सही सेटिंग

  1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की सेटिंग्स में जाएं।
  2. वहां टाइम और लैंग्वेज के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  3. अगले चरण में अपना टाइम फॉर्मेट और लैंग्वेज भऱ दें।
  4. अब सेलेक्ट लैंग्वेज और रीलिजन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  5. फिर चेंज फॉर्मेट पर क्लिक कर लें। ध्यान रहे ये दोनों चीजें सही से फिल करें।
  6. अब सेटिंग विंडो को बंद कर दें।
  7. अब आपको  विंडो 11 कम्प्यूटर स्क्रीन पर टाइम फॉर्मेट 12 घंटे के हिसाब से दिखेगा।

यह भी पढ़ें:-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT