India News (इंडिया न्यूज), Bhagalpur Family murder: बिहार के भागलपुर पुलिस लाइन में महिला सिपाही की सामूहिक हत्या होने के जुर्म में कांस्टेबल सूरज ठाकुर को गिफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उसके नीतू से अवैध समबन्ध थे। सूरज पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप बताया जा रहा है। सूरज और नीतू के शादी के बाद भी अवैध सम्बन्ध होने के कारण सूरज और उसकी पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। साथ हीं इस बात की भी आशंका जताई जा रही है की नीतू के अवैध संबंध की जानकारी के बाद से गुस्साए नीतू के पति पंकज ने अपनी पत्नी, दो बच्चो और बूढी माँ को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी फ़ासी लगा कर अपनी जान दे दी। नीतू के मामा ने पंकज पर ये आरोप लगाया है की उसने घर के चार सदस्यों की हत्या की है।
पुलिस को मंगलवार (20 अगस्त) सुबह महिला सिपाही नीतू के घर पांचो के शव मिले थे। पुलिस ने इस केस से जुड़े दो एफआईआर दर्ज किये हैं। पहली एफआईआर में नीतू के पति पंकज को आरोपी बताया गया है और दूसरी एफआईआर सूरज ठाकुर के नाम पर लिखी गयी है। पंकज ने सुसाइड नोट भी लिखा है। जो पुलिस वारदात की जगह पर मिला। जिसमें पंकज ने नीतू के ऊपर अपनी माँ और दो बच्चो की हत्या करने का आरोप लगाया है। पंकज ने लिखा की नीतू ने उसके परिवार के तीन लोगों को मार डाला। इसलिए गुस्से में उसने नीतू की हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगा ली। साथ हीं सुसाइड नोट में पंकज ने नीतू के अवैध संबंध के बारे में भी लिखा था।
Crime News: अस्पताल पहुंचा तांत्रिक, मरीज को ठीक करने के बहाने किया ऐसा काम जानें खबर
बता दें कि, सूरज ठाकुर को दूसरी एफआईआर में आरोपी बताया गया है। वह किशनगंज जिले के ठाकुरगंज का रहने वाला है। पुलिस से पूछताछ के दौरान सूरज ने बताया की वो और नीतू दोनों 2015 में पुलिस फाॅर्स जॉइन किया था। दोनों की पोस्टिंग एक साथ हीं नवगछिया थाने में हुई थी। साल 2021 में दोनों का ट्रांसफर भागलपुर में हुआ था। सूरज ने बताया की सितंबर 2023 में उसे डेंगू हुआ, तो नीतू ने उसका बहुत ख्याल रखा था। तब से दोनों ज्यादा समय एक दूसरे को देने लगे। पंकज और नीतू की लव मैरिज हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता खराब हो रहा था और नीतू का पति उसे प्रताड़ित भी करता था।
भागलपुर के एसएसपी आनंद कुमार ने सूरज की गिरफ्तारी को स्पष्ट करते हुए कहा है की सूरज को शुक्रवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पिछले कुछ समय से नीतू के अवैध संबंध की वजह से पंकज और नीतू का रिश्ता खराब चल रहा था। इसी के चलते उस दिन भी पति पत्नी में विवाद हुआ और वारदात को अंजाम दिया गया। फ़िलहाल जाँच जारी है। कुछ समय में हत्याकांड का खुलासा हो जायेगा।
Crime News: लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 6 लोगों को दबोचा
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.