होम / Bihar Flood: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का तेजस्वी और रोहिणी पर निशाना, बोले- 'सिर्फ ट्वीट करने से बाढ़ पीड़ितों …'

Bihar Flood: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का तेजस्वी और रोहिणी पर निशाना, बोले- 'सिर्फ ट्वीट करने से बाढ़ पीड़ितों …'

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : September 30, 2024, 9:54 pm IST
Bihar Flood: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का तेजस्वी और रोहिणी पर निशाना, बोले- 'सिर्फ ट्वीट करने से बाढ़ पीड़ितों …'

Bihar Flood: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

India News Bihar(इंडिया न्यूज़),Bihar Flood: बिहार में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है, जिसके चलते 20 जिलों में अलर्ट जारी करना पड़ा है। राहत और बचाव कार्य में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 16 टीमें लगी हुई हैं। इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बाढ़ के हालात पर बयान देते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा कि करीब 50 साल बाद नेपाल से इतनी बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार सरकार हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम दी है और नेपाल में बांध बनाने का काम चल रहा है।

विजय सिन्हा ने कहा कि प्रशासन को किसी भी कीमत पर तटबंधों को टूटने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रशासन को किसी भी कीमत पर तटबंधों को टूटने नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर हम लोगों के बीच जाएंगे और उनकी सेवा करेंगे।’

इजरायल की तबाही से ‘त्राही-त्राही’ करने लगा ये मुस्लिम देश, NASA ने तस्वीर किया जारी, जिसे देख दंग रह गई दुनिया

रोहिणी आचार्य और तेजस्वी करें बाढ़ पीड़ितों की मदद: विजय सिन्हा

इस दौरान विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य पर निशाना साधा। बिहार में बाढ़ की स्थिति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की रोहिणी आचार्य की मांग पर विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य को लोगों के बीच जाना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘रोहिणी जी कहां रहती हैं, कभी सिंगापुर में होती हैं तो कभी पटना में, उनके भाई कहां रहते हैं, विपक्ष के नेता कहां रहते हैं। ये लोग चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए राजकुमार और राजकुमारियां हैं। बिहार की जनता इन्हें जमीन पर देखना चाहती है। सेवा भाव से काम करना चाहिए। लोगों के बीच जाना चाहिए और जो लोग मुसीबत में हैं उनसे मिलकर उनकी सेवा करनी चाहिए।’

बाढ़ पीड़ितों की मदद सिर्फ़ ट्वीट करके नहीं की जा सकती

विजय सिन्हाविजय सिन्हा ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद सिर्फ़ ट्वीट करके नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, ‘बाढ़ पीड़ितों की मदद सिर्फ़ ट्वीट करके नहीं की जा सकती। सत्ता में रहते हुए जनता की गाढ़ी कमाई जो लूटी गई है, उसका थोड़ा सा हिस्सा बाढ़ पीड़ितों पर भी खर्च किया जाना चाहिए।’

Himachal News: शिक्षक कल्याण संघ की सुक्खू सरकार को दो टूक, ‘मांगें नहीं मानी तो …’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT