होम / Bihar Flood: मची तबाही! 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 200 गांवों में बाढ़ का कहर

Bihar Flood: मची तबाही! 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 200 गांवों में बाढ़ का कहर

Anjali Singh • LAST UPDATED : September 30, 2024, 11:38 am IST
Bihar Flood: मची तबाही! 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 200 गांवों में बाढ़ का कहर

flood wreaks havoc in 200 villages

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से तबाही मची हुई है, जिससे 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के 200 से अधिक गांव पानी में डूब चुके हैं, और 30 पंचायतें पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक़ इस गंभीर स्थिति ने लाखों लोगों की ज़िंदगी को संकट में डाल दिया है। सुपौल के कई क्षेत्रों जैसे मरौना, निर्मली और किसानपुर में हालात बेहद गंभीर हैं, जहां बाढ़ ने जीवन को तहस-नहस कर दिया है।

CG Weather: मानसून थमने की संभावना! अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान

जानें डिटेल में

बताया गया है कि कई इलाकों में बाढ़ के पानी ने घरों में घुसकर गरीबों की संपत्तियों का भारी नुकसान किया है। कई घर बह गए हैं, और उनके सामान भी पानी में बह चुके हैं। लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं, और कुछ इलाकों में जानवरों की भी जान खतरे में पड़ गई है। ऐसे में, प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, लेकिन हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। साथ ही किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जैसे जिलों में प्रशासन ने 24 घंटे राहत कार्य जारी रखा है। प्रशासन की तरफ से निरंतर मदद पहुंचाई जा रही है।

नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़त

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है। कोसी और गंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे दरभंगा से किरातपुर तक का जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी पटना सहित कई अन्य जिलों में भी बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। साथ ही बता दें कि, प्रभावित गांवों में बाढ़ के कारण सामान्य जीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। खेत-खलिहान, पशुधन, और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं, लोगों के लिए राहत की उम्मीदें भी कम होती जा रही हैं। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है, लेकिन अभी भी स्थिति काबू में नहीं है।

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में 18 यादव परिवारों के घर पर चला बुलडोजर, CM  योगी पर भड़के अखिलेश यादव, कह दी ये बात

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT