होम / Bihar Floods: बाढ़ का खतरा! नदी की बाढ़ में फंसे कई लोग, मची अफरा तफरी

Bihar Floods: बाढ़ का खतरा! नदी की बाढ़ में फंसे कई लोग, मची अफरा तफरी

Shruti Chaudhary • LAST UPDATED : August 24, 2024, 10:43 am IST

Bihar Floods: बाढ़ का खतरा! नदी की बाढ़ में फंसे दो लोग, मची अफरा तफरी

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Bihar Floods: नवादा जिले के नक्सल प्रभावित गोविंदपुर थाना क्षेत्र के डेल्हुआ और कुतरुचक के बीच सकरी नदी में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ ने दो लोगों को संकट में डाल दिया। डेल्हुआ गांव से कुछ लोग नदी पार कर रहे थे, तभी बाढ़ आ गई और वे पानी में फंस गए।

इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंस गए, लेकिन कुछ लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। बचे हुए दो लोग बिसो यादव और नीतीश कुमार पानी के बीच एक ऊंची जगह पर फंस गए थे।

NDRF ने किया राहत कार्य शुरू 

इस स्थिति की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। गोविंदपुर बीडीओ कुमार शैलेंद्र और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) टीम को भी बुलाया।

ये भी पढ़ें: Bihar Education Department: शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 410 शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

SDM ने बताया

एसडीएम पीयूष कुमार ने बताया कि बाढ़ का पानी काफी तेज था और इसी बीच दोनों लोग नदी में फंस गए थे। राहत और बचाव कार्य में कुल तीन घंटे का समय लगा और दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 6 बजे के आसपास नदी में फंसे लोगों की सूचना दी गई, लेकिन प्रशासन को काफी देर से जानकारी मिली।

दोनों व्यक्तियों को किया सुरक्षित

बचाव दल ने बाढ़ के पानी के बीच जोखिम उठाते हुए दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अब दोनों व्यक्तियों का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। प्रशासन ने इस घटना से सीख लेते हुए भविष्य में ऐसी स्थितियों के लिए बेहतर तैयारी करने की बात की है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति का त्वरित समाधान हो सके।

ये भी पढ़ें: फेफड़ों की गंदगी को 1 ही झटके में बाहर कर देगा ये लाल रंग का जूस, सांस लेने में मिलेगी राहत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भारत के इस राज्य में दलितों पर हुआ अत्याचार, गोलीबारी के बाद 80 घरों को किया गया आग के हवाले, तेजस्वी ने इसे बताया महा जंगलराज…
Weather Today: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में तेज बारिश, AQI पहुंचा 63 के पार
Aaj ka Rashifal: आज मां लक्ष्मी कर देंगी इन राशियों को मालामाल! बस जान लें क्या है आपके भाग्य में
19 सितंबर को सस्ता हुआ Petrol-Diesel के दाम? जानें कच्चे तेल का हाल
इजरायली रक्षा मंत्री के इस बयान ने मिडिल ईस्ट में मचाया बवाल, जानिए उसने ऐसा क्या कहा जिससे थर-थर कांपेगा हिजबुल्लाह और हमास?
Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त
पराठे की पहले की पिटाई फिर ग्राहक को परोसा, Video को देख लोगों का भी कर दिया खाने का मन
ADVERTISEMENT