होम / Bihar News: बेगूसराय मंडल कारा में कैदी की मौत, जेल प्रशासन में खलबली; उठे सवाल

Bihar News: बेगूसराय मंडल कारा में कैदी की मौत, जेल प्रशासन में खलबली; उठे सवाल

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : September 29, 2024, 6:31 pm IST
Bihar News: बेगूसराय मंडल कारा में कैदी की मौत, जेल प्रशासन में खलबली; उठे सवाल

Bihar News: बेगूसराय मंडल कारा में कैदी की मौत

India News Bihar (इंडिया न्यूज़),Bihar News: बेगूसराय के मंडल कारा में शुक्रवार को एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने जेल प्रशासन द्वारा कैदियों की सुरक्षा और देखभाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आत्महत्या की इस घटना से न सिर्फ जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है, बल्कि शहर और कैदियों के बीच भी यह चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक कैदी की पहचान बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी परमानंद तांती के पुत्र रणवीर कुमार तांती के रूप में हुई है। रणवीर और उसकी मां 14 अगस्त 2024 से जेल में बंद थे। दोनों के खिलाफ प्रेम प्रसंग और अपहरण के आरोप के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि रणवीर ने जेल की खिड़की से लटककर आत्महत्या कर ली।

भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने खत्म किया 15 सालों का सूखा

कैसे हुई यह घटना?

जानकारी के अनुसार, रणवीर ने शुक्रवार रात जेल के अंदर खिड़की से लटककर आत्महत्या कर ली। यह घटना कैसे हुई, इस पर कई सवाल उठ रहे हैं, खासकर कैदियों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर। जेल प्रशासन के अनुसार, कैदी ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया, लेकिन इस घटना का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

रणवीर के परिवार ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें रणवीर की मौत की सूचना बहुत देर से दी गई। बिना उनकी सहमति के जल्दबाजी में पोस्टमार्टम करके शव उनके घर भेज दिया गया। परिवार का आरोप है कि रणवीर की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है और इसमें जेल प्रशासन का हाथ हो सकता है। उनका कहना है कि जेल प्रशासन ने सही समय पर सूचना नहीं दी और पूरी प्रक्रिया को छिपाने की कोशिश की गई है।

ना आमिर ना अभिषेक Dhoom 4 में तहलका मचाएगा ये बड़ा स्टार, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT