होम / Bihar: कौन है पूर्व सांसद स्व. विजय कुमार यादव, जाने उनके राजनैतिक सफर की पूरी कहानी

Bihar: कौन है पूर्व सांसद स्व. विजय कुमार यादव, जाने उनके राजनैतिक सफर की पूरी कहानी

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : October 4, 2023, 8:32 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार शरीफ के सोहसराय पहुंचे। वे पूर्व सांसद स्व. विजय कुमार यादव के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। जहां उन्होंने पूर्व सांसद स्व. विजय कुमार यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। जब उनका काफिला पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचा, नीतीश कुमार ने स्व. विजय कुमार यादव के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसी समय, भारतीय जनता दल के संस्थापक जीतन राम मांझी भी उपस्थित थे और उन्होंने भी विजय कुमार यादव के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

कार्यकर्ताओं ने किया सीएम का स्वागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से नालंदा पहुंचे। जहां ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, और अन्य पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहाँ परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने उनका साथ दिया और फिर वापस पटना लौट गए। इस दौरान, जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन के बाद सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंध कर दिया था और पुलिस बल और मजिस्ट्रेट को तैनात किया था।

विजय कुमार यादव का राजनैतिक सफर

दरअसल विजय कुमार यादव का निधन 90 वर्ष की उम्र में सोहसराय स्थित 23 सितंबर को उनके आवास पर हो गया था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से यह पहली बार 1980 में नालंदा लोकसभा से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद दूसरी बार 1994 में और तीसरी बार 1991 में नालंदा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। विजय कुमार यादव पेशे से वकील थे और सांसद रहते हुए भी न्यायालय जाते रहे।

विजय कुमार यादव का जन्म 1929 में बिहार शरीफ के सोहसराय में हुआ था। तब यह पटना जिला हुआ करता था। 1967 से 1977 तक बिहार शरीफ से विधायक रहे। 1980,1984 एवं 1991 में सांसद बने। विजय कुमार यादव जब राजनीति में सक्रिय थे। तब जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एक बड़ी ताकत के रूप में उभरी थी।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Numerology Predictions Today: 15 मई को आपका भाग्यशाली अंक आपके बारे में क्या कहता है? यहा जानें – indianews
Road Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, बस के ट्रैक्टर से टकराने से 4 की मौत -India News
North Korea: किम जोंग उन ने की सामरिक मिसाइल हथियार प्रणाली की समीक्षा, मिसाइल इकाइयों में किया जाएगा स्थापित -India News
Dheeraj Wadhawan: DHFL के पूर्व डायरेक्टर को CBI ने किया गिरफ्तार, हजारों करोड़ के बैंक फ्रॉड का मामला
Myanmar Refugees: स्थानीय लोगों से अधिक म्यांमार के शरणार्थियों की संख्या, सीएम बीरेन सिंह को विधायक ने लिखा पत्र -India News
Boeing Starliner: बोइंग स्टारलाइनर क्रू मिशन में हुई देरी, अंतरिक्ष यान फिर बनी वजह -India News
Sushil Modi Funeral: सुशील मोदी पंच तत्व में हुए विलीन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना में हुआ अंतिम संस्कार- Indianews
ADVERTISEMENT