ADVERTISEMENT
होम / बिहार / मोकामा गोलीकांड पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी की आई प्रतिक्रिया, बोल- 'अगर लालू यादव का राज…'

मोकामा गोलीकांड पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी की आई प्रतिक्रिया, बोल- 'अगर लालू यादव का राज…'

BY: Anjali Singh • LAST UPDATED : January 25, 2025, 12:16 pm IST
ADVERTISEMENT
मोकामा गोलीकांड पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी की आई प्रतिक्रिया, बोल- 'अगर लालू यादव का राज…'

Bihar News

India News (इंडिया न्यूज), Bihar News: मोकामा गोलीकांड मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह और अन्य आरोपियों ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है। बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या सामान्य नागरिक।

कबड्डियों के मैदान पर जानवर बन गए खिलाड़ी, लड़के-लड़कियों के बीच खूब चले लात-घूंसे, Video देखकर पीट लेंगे माथा

मोकामा गोलीकांड और पुलिस की प्रतिक्रिया

जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा गांव में हुई गोलीबारी के बाद यह मामला सुर्खियों में है। ऐसे में, बिहार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश हो चुके हैं। डीजीपी ने कानून के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि कानून का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। देखा जाए तो, इस मामले में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपराध और गुंडागर्दी के प्रतीक रहे हैं। बिहार की जनता लालू यादव के शासन से डरती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव करते हुए कहा कि बिहार में कानून का राज है और न्यायालय तय करेगा कि कौन दोषी है।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

जानकारी के मुताबिक, आरजेडी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाए जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जो लोग गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं, वे खुद को सुधारें। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में कानून का राज है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में, मोकामा गोलीकांड को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। पुलिस की जांच और न्यायालय की कार्रवाई से इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

कांग्रेस नेताओं ने डर से उपचुनाव में बीजेपी को जिताया.., हनुमाल बेनीवाल का दिल्ली में बड़ा बयान

Tags:

Bihar News

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT