होम / Durga Puja 2024: रावण बना स्मार्ट मीटर! नवरात्रि में आकर्षक पंडालों को देख रह जाएंगे चकाचौंध

Durga Puja 2024: रावण बना स्मार्ट मीटर! नवरात्रि में आकर्षक पंडालों को देख रह जाएंगे चकाचौंध

Anjali Singh • LAST UPDATED : October 10, 2024, 2:16 pm IST
ADVERTISEMENT
Durga Puja 2024: रावण बना स्मार्ट मीटर! नवरात्रि में आकर्षक पंडालों को देख रह जाएंगे चकाचौंध

Durga Puja 2024

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Durga Puja 2024: पटना के विजय वाहिनी दुर्गा पूजा समिति, आनंदपुरी बोरिंग रोड में इस वर्ष दुर्गा पूजा के पंडालों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। 150 से अधिक पंडालों की स्थापना की गई है, जिनमें हर एक पंडाल अलग-अलग थीम और संदेश के साथ सजाया गया है। इस बार भी नवरात्रि में ऐसे आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं जो लोगों की आँखों को चमकाने वाले हैं।

Bihar Cyber Crime: पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह को ठगों ने लगाया चूना! FIR दर्ज

अलग-अलग थीम पर बने पंडाल

जानकारी के लिए बता दें कि, सबसे दिलचस्प पंडाल विजय वाहिनी दुर्गा पूजा समिति का है, जहां 10,000 मिट्टी के मटकों से एक भव्य पंडाल तैयार किया गया है। इस पंडाल की सजावट बेहद खूबसूरत है, और मां दुर्गा की प्रतिमा के पास किसान की प्रतिमा स्थापित की गई है, जबकि भगवान कार्तिक के पास कुम्हार की प्रतिमा रखी गई है। यह दृश्य देखकर लोग फूले नहीं समा रहे हैं। इसके अलावा, इस वर्ष का सबसे चर्चित पोस्टर नीत पेपर लीक मामले पर तैयार किया गया है, जिसमें आरोपी को जंजीरों में जकड़ा हुआ दिखाया गया है जिसने पेपर लीक करवाया था। इस पोस्टर ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

रावण को बताया स्मार्ट मीटर

रावण का पोस्टर भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसे इस बार स्मार्ट मीटर के रूप में दर्शाया गया है। यह एक अनूठा और व्यंग्यात्मक तरीका है जो बिजली की समस्या और स्मार्ट मीटर की चुनौतियों पर कटाक्ष करता है। इससे ये दर्शाया गया है कि बिहार में कई इलाकों में लोग स्मार्ट मीटर के विरोध में हैं। महिलाओं से लेकर बच्चों तक, हर आयु वर्ग के लोग इन पंडालों को देखने के लिए उत्साहित हैं। महीनों की कड़ी मेहनत और तैयारियों के बाद इन पंडालों का निर्माण किया गया है। कई सारे संदेशों और विषयों के साथ यह दुर्गा पूजा पंडाल न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक जागरूकता भी फैला रहे हैं।

Pradeep Patel Viral Video: ‘गुंडों से मरवा दीजिए’, BJP विधायक प्रदीप पटेल ने क्यों कही ये बात ? जानें वजह

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT