होम / Jamui Daroga Murder Case: बिहार में दारोगा हत्या मामले में चढा सियासी पारा, शिक्षा मंत्री ने दिया बेतुका बयान

Jamui Daroga Murder Case: बिहार में दारोगा हत्या मामले में चढा सियासी पारा, शिक्षा मंत्री ने दिया बेतुका बयान

Shanu kumari • LAST UPDATED : November 14, 2023, 5:50 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Jamui Daroga Murder Case: एक बार फिर से बिहार में जंगल राज शुरु होता नजर आ रहा है। बिहार के जमुई जिले में बालू माफिया ने दारोगा की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। जिसके बाद से बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। एक ओर विपक्षी पार्टियां नीतीश सरकार हमला कर रही है। वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार के मंत्री इसे आम बात बता रहे हैं।

  • यूपी-एमपी का किया जिक्र
  • दोषियों को सजा जरुर मिलेगी

शिक्षा मंत्री का बयान 

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं होती है। यह आम बात है। उन्होंने कहा कि अपराधी होंगे तो ऐसी घटनाएं भी होंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। इसके आगे दरोगा प्रभात रंजन की हत्या पर भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को सजा जरुर मिलेगी।

जब पत्रकारों द्वारा इस घटना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने यूपी-मध्य प्रदेश का जिक्र किया। उन्होंने इसे आम बात बताते हुए कहा कि आप बताइए कि क्या ये घटना पहली बार हुई है। इससे पहले यूपी और एमपी में नहीं हुई है। किसी को मार देने के बाद कोई बच नहीं पाता है। 24 घंटा या 48 घंटा में अपराधी जेल में होते हैं।

क्या है पूरा मामला 

बिहार में रेत माफियाओं की कहानी काफी मशहुर है। हमेशा से विपक्ष की ओर से रेत माफियाओं के उपर आवाज उठता रहा है। इसके बाद भी माफियाओं की हिम्मत दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है। अब उनकी हिम्मत इतनी बढ़ चुकी है कि पुलिस से भी डर खत्म हो गया है। इसी बीच बिहार के जमुई जिले में अवैध रेत से लदे एक ट्रैक्टर ने दारोगा को कुचल दिया। जिसके कारण दरोगा की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक गरही थाना की पुलिस मंगलवार को सुबह गश्त पर थी। इसी दौरान दरोगा प्रभात रंजन ने रेत से लदे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। जिसपर ट्रैक्टर चालक ने रोकने के बजाए उनके उपर चढ़ा दिया।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT