होम / Motihari News: 'हार्डकोर नक्सली' खुद बना शिकार! अज्ञात आरोपियों ने मारी गोली

Motihari News: 'हार्डकोर नक्सली' खुद बना शिकार! अज्ञात आरोपियों ने मारी गोली

Anjali Singh • LAST UPDATED : October 26, 2024, 3:15 pm IST
ADVERTISEMENT
Motihari News: 'हार्डकोर नक्सली' खुद बना शिकार! अज्ञात आरोपियों ने मारी गोली

Motihari News

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Motihari News: बिहार के मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में एक हार्डकोर नक्सली पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, नक्सली जब कोर्ट से घर लौट रहा था, तभी बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में नक्सली गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है, जबकि हमलावर फरार हो चुके हैं।

Diwali 2024: सजने लगा है दियों का बाजार! बारिश के मौसम ने कुम्हारों की बढ़ाई दिक्कत

नक्सली पर कई आपराधिक मामले हैं दर्ज

बता दें कि, घायल नक्सली पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही, वह कई जमीन विवादों में भी संलिप्त रहा है। बताया जा रहा है कि, नक्सली ने स्वर्गीय हरेंद्र सिंह की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था, जिसे लेकर पहले भी कई बार विवाद उठ चुका था। पुलिस का अनुमान है कि इस हमले के पीछे यही जमीन विवाद हो सकता है। ऐसे में, हमले के बाद घायल नक्सली को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना ने पुलिस की चौकसी पर सवाल उठाए हैं, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। ऐसे में, इस गोलीकांड के बाद पिपरा गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस हमले के पीछे की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

UP News: बिजली चोरी केस में बुरे फंसे ये सपा नेता, लगा 54 लाख का जुर्माना

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT