होम / Patna Murder: खौफनाक मंजर! मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कर्मी की गोली मारकर हत्या

Patna Murder: खौफनाक मंजर! मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कर्मी की गोली मारकर हत्या

Anjali Singh • LAST UPDATED : October 8, 2024, 10:42 am IST
ADVERTISEMENT
Patna Murder: खौफनाक मंजर! मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कर्मी की गोली मारकर हत्या

Patna Murder

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Patna Murder: पटना में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी का है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड सरकारी कर्मी राजीव कुमार गुप्ता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात 8 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे की है, जब राजीव कुमार गुप्ता अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, जिनकी उम्र 60 वर्ष से भी अधिक थी।

CM Yogi: कानून से खिलवाड़ करने वालों को CM योगी की चेतावनी, जानिए क्या कहा?

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक सुबह 4:30 बजे के करीब घर से निकले राजीव पर अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। पहले बदमाशों ने राजीव के सिर पर गोली मारी, जिससे वे वहीं गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने उनके शरीर पर कई गोलियां दागी और वहां से फरार हो गए। इस खौफनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजीव कुमार गुप्ता की हत्या से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। राजीव की उम्र 60 साल से ऊपर थी और वे एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे भी सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं।

कार्रवाई हुई शुरू

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्पेशल पुलिस टीम द्वारा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और बदमाशों की तलाश तेजी से की जा रही है। एसपी ने बताया कि अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही हमले का कारण भी पता लगाया जाएगा। साथ ही, इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और गुस्से का माहौल है, और पुलिस पर अपराधियों को जल्द पकड़ने का दबाव बढ़ गया है।

Delhi MCD Election: दिल्ली में कब होगा मेयर का चुनाव, सामने आया बड़ा अपडेट

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT