होम / Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …

Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : September 16, 2024, 11:24 pm IST

Patna news: सांकेतिक फोटो

India News Bihar (इंडिया न्यूज) Patna news: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के गेट नंबर 7 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लोगों ने दो मनचलों की पिटाई कर दी। लोगों ने उनकी पिटाई इसलिए की क्योंकि वो अचानक नाबालिग लड़कियों से अपने प्यार का इजहार करने लगे और उन्हें I LOVE YOU कहने लगे। लड़कियों ने इसका विरोध किया और साथ आए अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी।

Exclusive: श्रीनगर के दून स्कूल के चैयरमेन शौकत हुसैन खान को मिला ‘भारत की शान’ सम्मान, बच्चों को देते हैं बेहतरीन शिक्षा

लड़की के परिजनों ने पहले खूब कूटा

फिर परिजनों ने दोनों मनचलों की पिटाई कर दी। फिर जैसे ही उन्हें पता चला कि मामला छेड़खानी का है, वहां मौजूद लोगों ने भी उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मनचलों को हिरासत में ले लिया।

‘यहां लोकेशन अच्छा है वहां चलो’

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां राजीव नगर की रहने वाली हैं जो अपने परिवार के साथ डिज्नीलैंड मेला घूमने गांधी मैदान आई थीं। इस दौरान दोनों गांधी मैदान के गेट नंबर 7 पर सेल्फी लेने लगीं। इसी बीच लड़की ने वहां खड़े एक लड़के से फोटो खींचने को कहा। तब लड़के ने कहा कि गांधी मैदान से अच्छा लोकेशन गंगा घाट है, चलो वहीं चलकर फोटो खींचते है।

लड़की ने मना किया तो लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन आई लव यू कहने लगा। इससे नाराज होकर लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Balaghat News: बालाघाट में ईद मिलादुन्नबी जुलूस में फहराया गया फिलिस्तीन का झंडा, सख्ती पर उतरी पुलिस

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त
पराठे की पहले की पिटाई फिर ग्राहक को परोसा, Video को देख लोगों का भी कर दिया खाने का मन
नीतीश सरकार ने दादा-परदादा की ज़मीन पर लागू किया ये नया नियम, जानिए क्या है ये 5 मुख्य प्रावधान
क्या है वात्सल्य योजना? इसमे कैसे मिलेगी बच्चों को पेंशन, जानिए निर्मला सीतारमण का पूरा प्लान
मोदी सरकार क्यों लाना चाहती है ‘One Nation One Election’ कानून? एक साथ चुनाव में क्या हैं चुनौतियां
Kejriwal के इस्तीफा के बाद भी Atishi अभी क्यों नहीं बन सकतीं दिल्ली की CM? आखिर कहां फंसा हुआ पेच
12GB RAM के साथ ये फोन जल्द मचाएगा तबाही, दिग्गज मोबाइल को देगा टक्कर
ADVERTISEMENT