होम / Patna Railway Station: गोपालगंज से गायब हुई 5 लड़कियां, इस कांड का होने वाली थी शिकार

Patna Railway Station: गोपालगंज से गायब हुई 5 लड़कियां, इस कांड का होने वाली थी शिकार

Shruti Chaudhary • LAST UPDATED : August 24, 2024, 11:48 am IST

Patna Railway Station: गोपालगंज से गायब हुई 5 लड़कियां, इस कांड का होने वाली थी शिकार

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Patna Railway Station: गोपालगंज जिले से गायब हुई पांच नाबालिग लड़कियों को पटना रेलवे स्टेशन (Patna Railway Station) से बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने लड़कियों को फोन पर बहका कर उनके घर से भगाया था।

यह है पूरा मामला

गिरफ्तार की गई महिला गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के कमनपुर गांव की निवासी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने लड़कियों को पहले मानसिक रूप से प्रभावित किया और उन्हें घर से भागने के लिए मजबूर किया। 22 अगस्त की रात को गोपालगंज के एक गांव से पांच नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गईं, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मांझा थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने एक विशेष टीम गठित की।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: लिफ्ट देने के बहाने 13 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इस टीम ने स्थानीय बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को अलर्ट कर दिया। इसी दौरान पटना रेलवे स्टेशन (Patna Railway Station) पर जीआरपीएफ के जवानों ने एक महिला के साथ पांच लड़कियों को देखा और शक के आधार पर उनसे पूछताछ की। जांच के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने लड़कियों को पहले फोन पर भड़काया और उन्हें सीवान जिले के बड़हरिया बुलाया।

क्या था घर से भगाने का कारण

वहां से एक बस के जरिए पटना ले जाया गया। महिला का प्लान था कि लड़कियों को कोलकाता और दिल्ली में ऑर्केस्ट्रा में जबरन काम कराना और वीडियो रील्स बनाने के बहाने उन्हें ठगना था। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद सभी लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर से मानव तस्करी और बच्चों के शोषण की समस्याओं को उजागर किया है।

ये भी पढ़ें: Keshav Prasad Maurya: UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के निजी सचिव पर FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

अमेरिका की अदालत ने खालिस्तानी आतंकवादी के मामले में भारत सरकार को भेजा समन
फेमस कोरियोग्राफर को यौन उत्पीड़न के आरोप में बेंगलुरु में किया गिरफ्तार, जाने मामला
MP News: रेलवे कर्मचारी पर बनाया धर्म बदलने का दबाव, धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस
Rajasthan News: RAS प्रियंका के मौत के बाद हंगामा, विश्नोई समाज ने सरकार से की ये मांग
बड़ी ही अनदेखी महाशक्ति वाले होते है इन राशियाों के लोग, दुनिया में रखते है एक खास पहचान
IPS Shivdeep Lande: पूर्णिया जोन के आईजी शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा, आगे का प्लान किया शेयर
ऑफिस वर्कलोड के चलते पुणे की इस CA लड़की ने गंवा दी अपनी जान, अब माँ का भावुक खत पढ़ केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या?
ADVERTISEMENT