होम / Python In Banka: दीपावली की साफ-सफाई के बीच घर में दिखा विशाल अजगर, हैरत में पड़ गए लोग…

Python In Banka: दीपावली की साफ-सफाई के बीच घर में दिखा विशाल अजगर, हैरत में पड़ गए लोग…

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : October 27, 2024, 5:09 pm IST
ADVERTISEMENT
Python In Banka: दीपावली की साफ-सफाई के बीच घर में दिखा विशाल अजगर, हैरत में पड़ गए लोग…

India News Bihar(इंडिया न्यूज),Python In Banka: बिहार के बांका सदर प्रखंड के 1 घर में रविवार 27 अक्टूबर को अचानक विशालकाय अजगर नजर आया, जिसे देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बता दें कि ये अजगर उस समय निकला जब घर में दीपावली की साफ-सफाई चल रही थी। अजगर सांप को देख कर घर में चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद काफी मुश्किल से अजगर को रेस्क्यू किया गया।

उन्हें सांप को सौंप दिया गया

घर के अंदर अचानक विशालकाय अजगर को देखकर आस-पास के लोग भी हैरान हुए। उसे देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में गांव वालो की भीड़ उमड़ पड़ी और कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि काफी मुश्किल के बाद गांव वाले और बजरंग दल के कार्यकर्ता मनीष सिंह ने अजगर को रेस्क्यू कर 1 बोरी में बंद किया और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। विभाग के लोगों के पहुंचने पर उन्हें सांप को सौंप दिया गया।

ग्रामीणों की भीड़ लग गई

आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार बांका नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 अंतर्गत दुर्गा स्थान के समीप पुलिस शर्मा के घर के सदस्य रविवार की सुबह प्रकाश पर्व दीपावली को देखते हुए साफ सफाई कर रहे थे, इसी क्रम में घर के 1 कोने में रखी कुर्सी के नीचे घर के सदस्यों ने 1 विशाल अजगर को देखा। अजगर दिखने के बाद घर वालों ने शोर करना शुरु कर दिया। इसके बाद उसे देखने के लिए आस-पास के गांव वालो में भारी भीड़ लग गई।

Lucknow Hotels Threatening Mails: लखनऊ के कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT